पटना स्नातक सीट बनी Prestige Issue - अनंत सिंह पर JCB से फूलों की बारिश, क्रेन से माला और ढाई किलो चांदी का मुकुट, दूसरी तरफ सत्ता के दिग्गजों की फौज - CM सम्राट चौधरी, निशांत कुमार, नीतीश कुमार और वशिष्ठ बाबू तक उतरे मैदान में

सत्ता ने जब पटना स्नातक 2026 चुनाव को प्रेस्टीज इश्यू बनाया तो जनता ने भी विशेष मान लिया। एक तरफ जन सुराज के अनुज कुमार के लिए प्रचार में निकले मोकामा विधायक अनंत सिंह का अनोखा सम्मान - मसौढ़ी धनरुआ में जीरो माइल से पभेड़ी मोड़ तक दर्जनों गाड़ियों का काफिला, JCB से फूलों की बरसात, क्रेन से भारी माला, ढाई किलो चांदी का मुकुट। दूसरी तरफ सत्ता पक्ष से CM सम्राट चौधरी ने नीरज कुमार को पॉलिटिकल डॉक्टर बताकर इलाज की बात कही, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने नालंदा-नवादा दौरा किया, पूर्व CM नीतीश कुमार घर जाकर बोले आराम कीजिए चुनाव हम देखते हैं, CM सम्राट और डिप्टी CM विजय चौधरी निजी अस्पताल में मिलने गए, पार्टी के भीष्म पितामह वशिष्ठ नारायण सिंह ने ICU से वोट मांगे। राजनितिक जानकार बोले - पहली बार तंत्र खुलकर MLC प्रचार में, अजूबा है।

Oct 23, 2026 - 17:37
0 2
पटना स्नातक सीट बनी Prestige Issue - अनंत सिंह पर JCB से फूलों की बारिश, क्रेन से माला और ढाई किलो चांदी का मुकुट, दूसरी तरफ सत्ता के दिग्गजों की फौज - CM सम्राट चौधरी, निशांत कुमार, नीतीश कुमार और वशिष्ठ बाबू तक उतरे मैदान में

पटना। सत्ता जब किसी खास चुनाव को प्रेस्टीज इश्यू बना ले तो जनता भी उसे विशेष मान लेती है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र 2026 में ठीक यही हुआ।

एक तरफ अनंत सिंह के सम्मान में समर्थकों के अनोखे अंदाज, तो दूसरी तरफ सत्ता की तरफ से दिग्गजों की पूरी फौज का उतरना - MLC चुनाव के इतिहास में अविश्वसनीय माना जा रहा है।

अनंत सिंह का सम्मान - JCB, क्रेन और चांदी का मुकुट

जन सुराज के उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह के प्रचार में निकले मोकामा विधायक अनंत सिंह का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ -

JCB से फूलों की बरसात: मसौढ़ी और धनरुआ क्षेत्र में रोड शो के दौरान पटना जीरो माइल से शुरू हुआ दर्जनों वाहनों का काफिला जब धनरुआ के पभेड़ी मोड़ पहुंचा तो समर्थकों ने JCB पर चढ़कर फूल बरसाए
क्रेन से माला: बाहुबली नेता को क्रेन की मदद से बड़ी और भारी फूलों की माला पहनाई गई, देखने के लिए भारी भीड़ जुटी
ढाई किलो चांदी का मुकुट: अक्टूबर 2026 में मोकामा और पटना के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क के दौरान समर्थकों ने ढाई किलो चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया

प्रतिष्ठा में जुटे कई कद्दावर

पटना स्नातक सीट यूं ही प्रेस्टीज सीट नहीं बनी -

CM सम्राट चौधरी ने नीरज कुमार को 'पॉलिटिकल डॉक्टर' कहते हुए कहा - इलाज हो जाएगा
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दल-बल के साथ नालंदा-नवादा का दौरा कर कमान संभाली
पूर्व CM नीतीश कुमार ने नीरज कुमार के घर जाकर कहा - "आराम कीजिए, चुनाव हम देखते हैं"
CM सम्राट चौधरी और डिप्टी CM विजय कुमार चौधरी निजी अस्पताल में नीरज से मिलने पहुंचे
पार्टी के भीष्म पितामह वशिष्ठ नारायण सिंह ने तो ICU से ही नीरज के लिए वोट मांगे

राजनितिक जानकार  कहते हैं - "ये पहली बार देखने को मिला है। आम तौर पर MLC चुनाव में पार्टी परोक्ष रूप से सहयोग करती है, लेकिन इस बार तंत्र जिस तरह खुलकर प्रचार में शामिल हुआ है, वो इतिहास में दर्ज होगा। नीतीश का नीरज से मिलना और कहना कि चुनाव मैं देख लूंगा, वशिष्ठ बाबू का ICU से संबोधन - सच में अजूबा है। रही अनंत सिंह के सम्मान की बात तो ये नई बात नहीं, युवाओं में बाहुबली क्रेज रहा है, और उनका हाजिर-जवाबी अंदाज लोकप्रियता बढ़ाता है।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User