पटना यूनिवर्सिटी में सुतली बम धमाके से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

पटना यूनिवर्सिटी के जियोग्राफी विभाग के पास शनिवार दोपहर सुतली बम फटने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पीरबहोर थाना पुलिस और FSL टीम मौके पर जांच कर रही है, CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Sep 05, 2026 - 17:40
0 2
पटना यूनिवर्सिटी में सुतली बम धमाके से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में सुतली बम फटने से हड़कंप मच गया। घटना शनिवार दोपहर की है, जब यूनिवर्सिटी के भूगोल विभाग के समीप अचानक तेज धमाके की आवाज सुनी गई।

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कैंपस में मौजूद छात्रों के बीच दहशत फैल गई। छात्रों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी।

पीरबहोर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे अशोक राजपथ पर बने डबल डेकर पुल से कुछ असामाजिक तत्वों ने कैंपस के अंदर सुतली बम फेंका था। बम फटते ही जोरदार आवाज हुई।

टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बम किसने और क्यों फेंका। इसके लिए कैंपस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User