Bihar MLC चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में बड़ा खेल - जन सुराज ने पकड़ी कमजोर नब्ज, तिरहुत में 1668 डुप्लीकेट नाम, CEO को दिया ज्ञापन
जन सुराज पार्टी ने MLC चुनाव की वोटर लिस्ट में विसंगतियों को लेकर बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी CEO को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने दावा किया कि तिरहुत क्षेत्र में 1668 नाम डुप्लीकेट हैं। पार्टी ने मांग की है कि विधानसभा की तरह स्नातक और शिक्षक के लिए अलग-अलग रिवीजन कॉलम बनाए जाएं। CEO ने आश्वासन दिया कि फाइनल लिस्ट में गड़बड़ी नहीं रहेगी और अधिसूचना तक सुधार जारी रहेगा।
पटना - बिहार MLC चुनाव 2026 से पहले वोटर लिस्ट पर बवाल शुरू हो गया है। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने मतदाता सूची की कमजोर नब्ज पकड़ ली है।
शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में जन सुराज के उच्चस्तरीय शिष्टमंडल ने CEO बिहार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
1668 डुप्लीकेट नाम का दावा
मनोज भारती ने कहा, "दो दिन पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि MLC वोटर लिस्ट में भारी विसंगतियां हैं। तिरहुत क्षेत्र में 1668 नाम डुप्लीकेट हैं, एक ही नाम दो-दो बार है, इसकी सूची भी हमने रखी थी।"
उन्होंने बताया कि CEO ने ज्ञापन लिया है और माना है कि गलतियां नोटिस हुई हैं। निर्वाचन आयोग सुधार में लगा है और चुनाव की अधिसूचना से पहले तक संशोधन चलता रहेगा। फाइनल लिस्ट उसी के आधार पर जारी होगी।
जन सुराज की दो मांगें
1. विधानसभा / लोकसभा की तरह MLC वोटर लिस्ट के लिए भी वही प्रक्रिया अपनाई जाए। रिवीजन के दौरान स्नातक और शिक्षक के लिए दो अलग कॉलम बनाए जाएं।
2. आयोग अपनी लिस्ट को सॉर्ट कर दोनों वर्गों की अलग सूची तैयार करे।
CEO ने कहा कि यह विधि-विधान में बदलाव का विषय है जो उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है, लेकिन मांग केंद्र को भेजी जाएगी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने कहा कि फाइनल लिस्ट में त्रुटि नहीं रहने का आश्वासन मिला है। शिष्टमंडल में पूर्व IPS जितेन्द्र मिश्रा भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)