BRICS Summit 2026 Delhi - मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की एक साथ तस्वीर ने दिया बड़ा संदेश, भारत ने साधा कूटनीतिक संतुलन

दिल्ली में भारत मंडपम में हो रहे BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में PM मोदी, रूस के राष्ट्रपति पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की एक साथ मौजूदगी चर्चा में है। हाथ थामे मुस्कुराते हुए नेताओं की तस्वीर को दुनिया को संदेश माना जा रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध और ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत ने व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और 2030 तक रूस से 100 अरब डॉलर व्यापार लक्ष्य पर फोकस रखा है। 11 सदस्यीय BRICS अब वैश्विक आबादी के 50% और GDP के 40% का प्रतिनिधित्व करता है।

Sep 12, 2026 - 17:43
0 2
 BRICS Summit 2026 Delhi - मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की एक साथ तस्वीर ने दिया बड़ा संदेश, भारत ने साधा कूटनीतिक संतुलन

नई दिल्ली - दिल्ली में चल रहे BRICS शिखर सम्मेलन 2026 से दुनिया को बड़ा संदेश देने वाली तस्वीर सामने आई। PM नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हाथ थामे मुस्कुराते नजर आए।

इस मंच पर मोदी, पुतिन, शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की एक साथ मौजूदगी ने समिट को खास बना दिया। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब दुनिया रूस-यूक्रेन युद्ध और ईरान-अमेरिका तनाव जैसी चुनौतियों से गुजर रही है।

भारत का संतुलन
चीन और रूस BRICS को पश्चिमी वर्चस्व से अलग मंच के तौर पर देखते हैं, लेकिन भारत का रुख अलग है। नई दिल्ली रूस और ईरान से संबंध बनाए रखते हुए अमेरिका और यूरोप के साथ भी रणनीतिक साझेदारी आगे बढ़ा रहा है। यही भारत की विदेश नीति की खासियत है।

मोदी-पुतिन बैठक में व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और क्रिटिकल मिनरल पर चर्चा हुई और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर तक ले जाने पर जोर दिया गया। 2020 के सीमा तनाव के बाद शी जिनपिंग का भारत आना संबंधों को संभालने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

ईरान के साथ भारत ऊर्जा, व्यापार और चाबहार पोर्ट को लेकर जुड़ा है। चाबहार से अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुंच मिलती है।

पाकिस्तान की उम्मीद
पाकिस्तान ने 2023 में BRICS सदस्यता के लिए आवेदन किया था और चीन-रूस से समर्थन की कोशिश की है, लेकिन BRICS में आम सहमति जरूरी है और भारत की आपत्ति बड़ी अड़चन है।

अमेरिका में रूस से तेल खरीदने वालों पर अतिरिक्त शुल्क का प्रस्ताव चर्चा में है, ऐसे में भारत का BRICS में सक्रिय रहना दिखाता है कि वह अपनी रणनीतिक स्वतंत्रता को प्राथमिकता दे रहा है। भारत की अध्यक्षता का थीम - Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User