J&K में NIA की बड़ी कार्रवाई - लश्कर साजिश केस में 5 जिलों के 10 ठिकानों पर छापा, OGW नेटवर्क का भंडाफोड़

NIA ने सीमा पार आतंकवाद की बड़ी साजिश के मामले में शनिवार 12 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के 5 जिलों - कुपवाड़ा, कुलगाम, बांदीपोरा, बारामूला और सोपोर में 10 जगहों पर एक साथ छापेमारी की। यह केस पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा हैंडलर्स और स्थानीय ओवर ग्राउंड वर्कर्स OGW के नेटवर्क से जुड़ा है। जांच 31 मार्च 2026 को एक OGW की गिरफ्तारी से शुरू हुई थी, जिसके पास से ग्रेनेड और कारतूस मिले थे। छापों में कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

Sep 12, 2026 - 17:38
0 1
J&K में NIA की बड़ी कार्रवाई - लश्कर साजिश केस में 5 जिलों के 10 ठिकानों पर छापा, OGW नेटवर्क का भंडाफोड़

श्रीनगर - राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार 12 सितंबर को एजेंसी ने 5 जिलों में 10 ठिकानों पर एक साथ रेड की।

यह कार्रवाई कुपवाड़ा, कुलगाम, बांदीपोरा, बारामूला और सोपोर में हुई। NIA के मुताबिक मामला पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों और उनके स्थानीय मददगारों से जुड़ा है।

कैसे शुरू हुई जांच?
31 मार्च 2026 की देर रात नाके पर लश्कर से जुड़े एक OGW को पकड़ा गया था। उसके पास से हैंड ग्रेनेड और जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। उसके बाद जांच में पाकिस्तानी नागरिकों की गिरफ्तारी और स्थानीय मददगारों की पहचान हुई।

NIA की जांच में सामने आया है कि LeT हैंडलर स्थानीय नेटवर्क के जरिए घुसपैठ कर आए आतंकियों की मदद कर रहे थे। OGW पर आतंकियों को आने-जाने, छिपने की जगह देने, रेकी करने और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का शक है।

एजेंसी अब नेटवर्क की फंडिंग, कम्युनिकेशन और हथियार सप्लाई चेन की जांच कर रही है। शनिवार की रेड में कई दस्तावेज और सामग्री जब्त की गई है, जिनका मिलान पहले से मिले सबूतों से किया जा रहा है। NIA ने कहा है कि जांच जारी है और आगे गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User