पटना में SSP के निर्देश पर कार्रवाई: धनरूआ में घर से 5 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी फरार

SSP कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर पटना के धनरूआ थाना पुलिस ने सिम्हाड़ी खुर्द में छापेमारी कर एक घर से 5 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Jul 11, 2026 - 17:25
0 4
पटना में SSP के निर्देश पर कार्रवाई: धनरूआ में घर से 5 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी फरार

पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में धनरूआ थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अजीत प्रसाद पिता स्व. अमीरक प्रसाद, निवासी सिम्हाड़ी खुर्द, थाना धनरूआ के घर में गांजा रखकर बेचा जा रहा है।

सूचना के आधार पर धनरूआ थाना द्वारा एक टीम गठित कर अजीत प्रसाद के घर छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर घर के सभी सदस्य मौके से फरार हो गए। 

दंडाधिकारी की मौजूदगी में घर की तलाशी ली गई तो वहां से 5 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

मामला दर्ज, जांच जारी  
इस संबंध में धनरूआ थाना में कांड सं0-448/26, दिनांक-10.07.26, धारा-08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी टीम में शामिल:
1.  प.अ.नि. अमित कुमार, थानाध्यक्ष
2.  पु.अ.नि. दिनेश कुमार साह, अपर थानाध्यक्ष  
3.  स.अ.नि. मनोज कुमार  
   सभी धनरूआ थाना, पटना।

पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User