मधुबनी में रोशन यादव की मौत पर तेजस्वी का हमला: 'बिहार को पुलिस स्टेट बना रही सम्राट सरकार', परिजनों से मिले

मधुबनी के रोशन यादव की जेल में मौत पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को घेरा। कहा- 19 साल के निर्दोष को जबरन उठाकर पीटा और करंट लगाया। बिहार को पुलिस स्टेट बनाने की साजिश। परिजनों से मुलाकात के बाद अधिकारियों से बात करेंगे। संजय झा पर भी निशाना।

Aug 20, 2026 - 16:51
0 1
मधुबनी में रोशन यादव की मौत पर तेजस्वी का हमला: 'बिहार को पुलिस स्टेट बना रही सम्राट सरकार', परिजनों से मिले

मधुबनी: मधुबनी के रोशन यादव की जेल में मौत के मामले ने बिहार की सियासत गर्मा दी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को रोशन के परिजनों से मिलने पहुंचे और सम्राट चौधरी सरकार पर जमकर हमला बोला।

19 साल के लड़के को जबरन उठाकर पीटा
तेजस्वी ने मीडिया से कहा- जेल में ही एक निर्दोष की हत्या कर दी गई। 19 साल का लड़का था। उसको जबरन उठाया गया। कई दिनों तक पुलिस ने उसे छुपाकर रखा। परिजनों को भी पता नहीं था।उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने अमानवीय तरीके से पिटाई की और करंट तक लगाया। "उसके शरीर पर कई निशान पाए गए हैं।"

बिहार को पुलिस स्टेट बनाना चाहते हैं
तेजस्वी ने कहा कि सम्राट चौधरी बिहार को पुलिसिया स्टेट बनाना चाहते हैं, लेकिन RJD ऐसा होने नहीं देगी। 

आज हम परिजनों से मिलेंगे और अधिकारियों से बात करेंगे ताकि परिवार को न्याय मिले। बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। लॉ एंड ऑर्डर आउट ऑफ कंट्रोल है और मुख्यमंत्री कुछ नहीं कर पा रहे- तेजस्वी

उन्होंने बताया कि आज वो हाजीपुर में हुई हत्या के परिजनों से भी मिलेंगे।

संजय झा पर भी साधा निशाना  
तेजस्वी ने JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पर भी हमला किया। कहा: "संजय झा पहले अपना पद बचाएं। जेडीयू में उनके खिलाफ कितना विरोध है। नीतीश कुमार को फंसाने वाले यही लोग हैं। ये सब अमित शाह की टीम के चेला हैं।"

रोशन यादव की मौत को RJD ने बड़ा मुद्दा बना दिया है। तेजस्वी ने सरकार पर कानून व्यवस्था फेल होने और पुलिसिया ज्यादती का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और न्याय की लड़ाई लड़ेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User