'रिपोर्टर मोड' में आए तेजस्वी... हिरासत वाली बस से BJP ऑफिस पर हमला, 'चोर-चोर' वाला वीडियो वायरल
राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव ने BJP ऑफिस के सामने बस से वीडियो बनाया। रिपोर्टिंग अंदाज में कहा- 'यही है बीजेपी दफ्तर, यहां सिर्फ चोर हैं'। चंदा चोर से लेकर पेपर चोर तक 100 से ज्यादा घोटालों का आरोप। वीडियो X पर वायरल, 1.4 लाख व्यूज।
पटना: राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक अलग अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बस से किया 'रिपोर्टिंग'
पुलिस जब तेजस्वी को बस में बैठाकर सचिवालय थाने ले जा रही थी, तो बस बीजेपी के प्रदेश दफ्तर के सामने से गुजरी। इसी दौरान तेजस्वी ने मोबाइल निकालकर रिपोर्टर स्टाइल में वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
वीडियो में तेजस्वी कहते नजर आए- देख लीजिए, यही वो दफ्तर है बीजेपी का। जहां सिर्फ और सिर्फ चोर हैं।
तेजस्वी ने इस वीडियो को X पर पोस्ट किया है जिसे अब तक 1.4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
100 से ज्यादा घोटालों का अड्डा
तेजस्वी ने BJP ऑफिस को निशाने पर लेते हुए कहा कि यहां चंदा चोर, पेपर चोर, राशन चोर, टॉयलेट चोर, डीजल चोर, दवाई चोर, बालू चोर, पुल-पुलिया चोर, मिड-डे मील चोर समेत 100 से अधिक घोटाले करने वाले मिलेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के दफ्तर अब "दंगा-फसाद और नफरत फैलाने के अड्डे" बन गए हैं।
नेटिजन्स की प्रतिक्रिया
वीडियो पर 412 से ज्यादा कमेंट आए हैं। कुछ यूजर्स ने तेजस्वी के संघर्ष की तारीफ की तो कुछ ने पलटवार किया।
एक यूजर ने लिखा- बिहार में खेल घोटाला हुआ है। 50% स्कूल में शारीरिक शिक्षक नहीं हैं लेकिन करोड़ों का सामान खरीद लिया गया।
दूसरे ने कहा- जनता बदलाव के मूड में है। आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा।
छात्रों के मुद्दे पर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक एक्टिव दिखे तेजस्वी ने हिरासत के दौरान भी BJP पर हमला बोल दिया। 'रिपोर्टर मोड' वाला ये वीडियो अब बिहार की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)