मुख्य सचिव का नाम लेकर नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार, फर्जी जॉइनिंग लेटर बरामद

पटना साइबर पुलिस ने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत का नाम लेकर नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक जालसाज को पकड़ा है। आरोपी के पास से फर्जी जॉइनिंग लेटर और मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की जांच के बाद ठगी गिरोह के अन्य सदस्यों का भी खुलासा संभव है।

Jul 10, 2026 - 19:46
0 4
 मुख्य सचिव का नाम लेकर नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार, फर्जी जॉइनिंग लेटर बरामद

पटना साइबर थाना पुलिस ने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत का नाम लेकर ठगी करने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को मुख्य सचिव का करीबी बताकर बेरोजगार युवाओं को सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देता था और उनसे मोटी रकम ऐंठता था।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से कई फर्जी जॉइनिंग लेटर, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मोबाइल की जांच में कई अहम डिजिटल साक्ष्य और दस्तावेज मिले हैं।

साइबर थाना की DSP संगीता कुमारी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कई लोगों से ठगी करने की बात कबूली है। मोबाइल की फॉरेंसिक जांच के बाद इस गिरोह से जुड़े और भी मामलों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि इस ठगी में और कितने लोग शामिल हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी के नाम पर किसी भी सरकारी अधिकारी का नाम लेकर पैसों की मांग करने वालों पर भरोसा न करें और तुरंत इसकी सूचना साइबर थाने को दें।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User