बिहार में पेंशन की सौगात: 97 लाख से ज्यादा लोगों के खाते में आए 1100 रुपये, अब हर 10 तारीख को मिलेगी राशि...

बिहार सरकार ने 97 लाख 84 हजार पेंशनधारियों के खातों में 1100 रुपये DBT से भेजे। कुल 1423.94 करोड़ रुपये जारी किए गए। अब हर महीने 10 तारीख को वृद्ध, विधवा और दिव्यांगों को सीधे पेंशन मिलेगी। पहले 400 रुपये वाली पेंशन को बढ़ाकर 1100 रुपये किया गया है। CM सम्राट चौधरी ने कहा सरकार का लक्ष्य जरूरतमंदों तक समय पर मदद पहुंचाना है।

Jul 10, 2026 - 19:50
Updated: 2 months ago
0 4
बिहार में पेंशन की सौगात: 97 लाख से ज्यादा लोगों के खाते में आए 1100 रुपये, अब हर 10 तारीख को मिलेगी राशि...

बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है। बुधवार को राज्य के करीब 97 लाख 84 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT के जरिए 1100 रुपये की पेंशन भेजी गई। इसके लिए सरकार ने 1423.94 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जारी की।

पटना के लोक सेवक आवास स्थित संकल्प हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री बिजेंद्र यादव, मंत्री श्वेता गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अब हर महीने 10 तारीख को मिलेगी पेंशन  
सरकार ने ऐलान किया कि अब वृद्धजन, विधवा महिलाओं और दिव्यांगों को हर महीने की 10 तारीख को सीधे बैंक खाते में पेंशन भेजी जाएगी। इसके लिए लाभार्थियों को किसी सरकारी दफ्तर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

इस बार भेजी गई राशि में राज्य की 3 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की जून 2026 की किस्त और NSAP की 3 योजनाओं की मई और जून 2026 की पेंशन शामिल है।

1100 रुपये हुई पेंशन  
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले पेंशन 400 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है। इससे लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को सीधी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, "10 जुलाई को बिहार में पेंशन दिवस मनाया जाता है। PM मोदी विकसित भारत और CM नीतीश समृद्ध बिहार बनाना चाहते हैं। इसी सोच के तहत सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मजबूत किया जा रहा है।"

कोई भी पात्र न छूटे- डिप्टी CM  
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो जरूरतमंद अभी योजना से बाहर हैं, उनका नाम जल्द सूची में जोड़ा जाए। उन्होंने अपील की कि अगर आसपास कोई पात्र व्यक्ति छूट गया है तो उसकी जानकारी प्रशासन को दें।

सरकार ने साफ किया कि अब पेंशन में देरी नहीं होगी। हर महीने 10 तारीख को समय पर पैसा खाते में आ जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User