बांकीपुर उपचुनाव: अभिषेक कुमार के हटने के बाद नीरज सिन्हा बने भाजपा प्रत्याशी, जीत का दावा
पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने बताया कि अभिषेक कुमार के नाम वापस लेने के बाद भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर उपचुनाव का प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और पार्टी इस सीट पर जीत हासिल करेगी।
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि अभिषेक कुमार ने पारिवारिक कारणों से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
जीवेश मिश्रा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर चुका है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अपने समर्पित कार्यकर्ताओं और जनता के समर्थन के दम पर बांकीपुर सीट पर जीत दर्ज करेगी।
पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रचार में जुटने की अपील भी की।
नए भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है और वह राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। नीरज सिन्हा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मुझे मौका दिया है। मैं उनके काम को आगे बढ़ाऊंगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में काम करूंगा। मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव लड़ूंगा, चुनौती कुछ नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)