दरभंगा स्नातक में RJD की बड़ी जीत - बीजेपी के सर्वेश कुमार हारे, अनिल झा 450 वोट से जीते, 56 घंटे चली काउंटिंग पर तेजस्वी ने आयोग को बताया था बेईमान
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में RJD के अनिल झा 450 वोट से जीते, बीजेपी के गढ़ में RJD ने झंडा बुलंद किया सर्वेश कुमार हारे, 27 अक्टूबर से गिनती चल रही थी देरी पर RJD ने सवाल उठाए 28 अक्टूबर देर शाम मतगणना केंद्र पर हंगामा नेता ललित यादव पहुंचे आयोग पर धांधली का आरोप DM ने कहा गड़बड़ी नहीं, तेजस्वी यादव ने X पर लिखा 56 घंटे से आयोग बेईमानी कर रहा है 10% वोट अवैध घोषित करने के बावजूद RJD जीत रही पर आयोग जबरन BJP की जीत खोज रहा है कार्यकर्ता डटे रहें, अब रिजल्ट क्लियर होने के बाद सवाल तेजस्वी क्या कहेंगे।
दरभंगा। बीजेपी के गढ़ में RJD ने सेंध लगा दी। दरभंगा स्नातक सीट पर भारी उलटफेर - RJD के अनिल झा 450 वोट से जीते, BJP के सर्वेश कुमार हार गए।
56 घंटे चली काउंटिंग, देर रात हंगामा
27 अक्टूबर से गिनती जारी थी। देरी से RJD को शक हुआ।
28 अक्टूबर देर शाम - मतगणना केंद्र पर हंगामा हो गया। RJD नेता ललित यादव और अन्य नेता पहुंचे, आयोग पर धांधली का आरोप लगाया।
दरभंगा DM बोले - काउंटिंग चल रही है, कोई गड़बड़ी नहीं।
पर तेजस्वी यादव लगातार हमलावर रहे।
तेजस्वी का ट्वीट - आयोग बेईमान
29 अक्टूबर दोपहर 3:25 बजे तेजस्वी ने X पर लिखा -
"बीते 56 घंटे से चुनाव आयोग बेईमानी की कोशिश कर रहा है, पर ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे। लोकतंत्र बचाने के लिए जनता आर-पार के मूड में है।"
"27 अक्टूबर से मतगणना हो रही है, 29 अक्टूबर खत्म होने को है। 10% मत अवैध घोषित करने के बावजूद RJD जीत रही है, लेकिन चुनाव आयोग जबरन BJP की जीत खोज रहा है। राजद कार्यकर्ता मजबूती से काउंटिंग सेंटर पर डटे हैं।"
समर्थक भी बोले - इतनी देरी आयोग की विश्वसनीयता खत्म कर रही है।
अब RJD जीती तो तेजस्वी क्या कहेंगे?
आखिर रिजल्ट क्लियर हुआ - अनिल झा विजयी।
अब जानकारों का सवाल - जब आयोग ने RJD को ही जिता दिया, तो तेजस्वी अपने 'बेईमानी' वाले आरोप पर क्या जवाब देंगे?
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)