Lawrence Bishnoi के वकील Deepak Nanda की बढ़ी मुश्किलें - Amroha Court ने जारी किया Production Warrant, 12वीं की फर्जी मार्कशीट से BA LLB में लिया था एडमिशन
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक नंदा उर्फ मामा के खिलाफ अमरोहा कोर्ट ने 2 नवंबर का प्रोडक्शन वारंट जारी किया। गजरौला की श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से 2019-24 BA LLB, जम्मू-कश्मीर बोर्ड की 12वीं की फर्जी मार्कशीट से एडमिशन, 28 सितंबर को रजबपुर थाने में केस दर्ज। तिहाड़ जेल नंबर-4 के सुपरिंटेंडेंट को तामील के निर्देश, STF करेगी पूछताछ, ISI लिंक वाले UAPA केस में 26 अगस्त को हुआ था गिरफ्तार।
अमरोहा। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक नंदा उर्फ दीपक खत्री उर्फ मामा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अमरोहा की अदालत ने उसे 2 नवंबर को पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। कोर्ट ने तिहाड़ जेल नंबर-4 के सुपरिंटेंडेंट को तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
फर्जी मार्कशीट से BA LLB में एडमिशन
दीपक ने यूपी के अमरोहा जिले के गजरौला स्थित श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से 2019 से 2024 बैच में BA LLB की थी। जांच में उसकी जम्मू-कश्मीर बोर्ड से 12वीं की मार्कशीट-सर्टिफिकेट फर्जी निकली।
क्राइम ब्रांच ने 23 सितंबर को यूनिवर्सिटी को जानकारी दी, जिसके बाद यूनिवर्सिटी की शिकायत पर 28 सितंबर को रजबपुर थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज हुआ।
UP Police को क्या पता करना है?
सूत्रों के मुताबिक UP पुलिस जम्मू-कश्मीर बोर्ड के ऑफिस में दस्तावेज खंगाल चुकी है। अब रिमांड पर लेकर पूछताछ करनी है -
फर्जी मार्कशीट कहां से बनी?
क्या ऐसे ही और लोगों को भी वकील बनवाया गया?
क्या ये इंटर-स्टेट गिरोह है?
रिमांड के दौरान पूछताछ का जिम्मा STF का रहेगा, क्योंकि मामला इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट से जुड़े वकील का है।
पहले से ही UAPA में बंद
विदेशी हथियार सप्लाई करने वाले इंटरनेशनल सिंडिकेट पर 14 मार्च को केस दर्ज हुआ था। क्राइम ब्रांच का दावा है कि ये सिंडिकेट पाकिस्तान की ISI समर्थित है, इसलिए UAPA लगाया गया। इसी मामले में दीपक नंदा को 26 अगस्त को गिरफ्तार कर तिहाड़ भेजा गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)