जमुई-समस्तीपुर के बाद अब मधेपुरा में बवाल, स्कूल के बाहर छात्राओं से बदसलूकी, बाइक की चाबी छीनी, वीडियो वायरल
बिहार में छात्राओं से बदसलूकी का तीसरा मामला, मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में स्कूल के बाहर छात्राओं और लड़के से हाथापाई, वीडियो 22 सितंबर का बताया जा रहा है।
जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बिहार के मधेपुरा में भी ऐसा ही मामला सामने आया है।
मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के एक स्कूल के बाहर छात्राओं और एक लड़के के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि स्कूल के बाहर कुछ युवक 2-3 छात्राओं और एक बाइक सवार लड़के को घेरकर बहस कर रहे हैं। भीड़ में मौजूद लड़कों ने बाइक की चाबी निकाल ली, जिसके बाद दोनों तरफ से कहासुनी और हाथापाई जैसी स्थिति बन गई। छात्राएं भी भिड़ गईं।
स्कूल के बाहर का है मामला
पुलिस के मुताबिक ये वीडियो उदा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक (10+2) विद्यालय के बाहर का है। उस दिन स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी। पहली पाली खत्म होने के बाद छात्र घर जा रहे थे, तभी सड़क पर बाइक लगाकर खड़ा लड़का दिखा, जिसे किसी छात्रा से मिलने आया समझा गया और विवाद शुरू हो गया।
पुलिस ने क्या कहा?
SDPO पवन कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो 22 सितंबर का है और बुधवार से वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार बोले - अब तक किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि छेड़खानी जैसी कोई घटना नहीं हुई, आपसी विवाद था।
वीडियो में दिख रहे सभी बच्चे नाबालिग हैं, सभी को चिन्हित कर लिया गया है और उनके परिजनों को नोटिस देकर JJ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)