बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने खेला बड़ा दांव, अनंत सिंह के करीबी डॉ अनुज सिंह समेत 3 नामों का ऐलान, नीरज कुमार से होगी टक्कर

जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए बाकी 3 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, पटना स्नातक से अनंत सिंह समर्थित डॉ अनुज सिंह को टिकट, 23 अक्टूबर को वोटिंग।

Sep 24, 2026 - 16:56
0 5
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने खेला बड़ा दांव, अनंत सिंह के करीबी डॉ अनुज सिंह समेत 3 नामों का ऐलान, नीरज कुमार से होगी टक्कर

बिहार विधान परिषद चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने आखिरी 3 पत्ते भी खोल दिए हैं।

गुरुवार को जन सुराज ने 3 और उम्मीदवारों का ऐलान किया है:
पटना स्नातक से डॉ. अनुज सिंह
तिरहुत स्नातक से डॉ. विमोहन सिंह
तिरहुत शिक्षक से भूषण झा

सबसे हॉट सीट - पटना स्नातक

डॉ. अनुज सिंह को पहले से ही बाहुबली विधायक अनंत सिंह का समर्थन मिला हुआ है। अब जन सुराज ने उन्हें ऑफिशियल कैंडिडेट बना दिया है।

इस सीट पर उनका सीधा मुकाबला JDU के फायरब्रांड प्रवक्ता और मौजूदा MLC नीरज कुमार से होगा। JDU ने कल ही नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया था। मतलब पटना स्नातक में PK + अनंत सिंह Vs नीतीश कुमार की सीधी लड़ाई।

जन सुराज के 8 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट:

1. पटना स्नातक - डॉ. अनुज सिंह
2. पटना शिक्षक - डॉ. दिव्या ज्योति
3. तिरहुत स्नातक - डॉ. विमोहन सिंह
4. तिरहुत शिक्षक - भूषण झा
5. दरभंगा शिक्षक - एसपी राय
6. दरभंगा स्नातक - रवींद्र यादव
7. सारण शिक्षक - आफाक अहमद
8. कोसी स्नातक - रजनीश रंजन

चुनाव का गणित

बिहार की 8 MLC सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 27 अक्टूबर को रिजल्ट आएगा। JDU 4 सीटों पर नाम घोषित कर चुकी है, अब BJP को बाकी 4 सीटों पर उम्मीदवार उतारना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User