बालिका गृह से 5 नाबालिग गायब, CCTV और सर्विलांस के जरिए तलाश में जुटी पुलिस...
बेगूसराय के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बालिका गृह से सोमवार सुबह 5 नाबालिग बच्चियों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर SP मनीष मौके पर पहुंचे और जांच के आदेश दिए। बच्चियों की बरामदगी के लिए सदर-01 DSP आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी सर्विलांस भी शुरू है। जिले के सभी थाना, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड को अलर्ट किया गया है। DCPU और CWC भी तलाश में जुटी हैं।
बेगूसराय: जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में स्थित बालिका गृह से 5 नाबालिग बच्चियों के अचानक गायब होने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई है।
सुबह मिली सूचना
घटना सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। बालिका गृह के कर्मियों ने रतनपुर थाना को सूचना दी कि वहां रह रही 5 नाबालिग लड़कियां बिना बताए परिसर से निकल गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए SP मनीष खुद बालिका गृह पहुंचे। उन्होंने वार्डन और अन्य कर्मियों से पूछताछ कर पूरी जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
बच्चियों की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित
पुलिस ने बच्चियों को जल्द से जल्द ढूंढने को प्राथमिकता दी है। सदर-01 DSP आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम बनाई गई है। टीम अभी बालिका गृह और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। साथ ही तकनीकी और सर्विलांस टीम को भी एक्टिव कर दिया गया है ताकि बच्चियों की लोकेशन ट्रेस की जा सके।
जिले भर में अलर्ट जारी
पुलिस ने जिले के सभी थानों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और आसपास के जिलों को अलर्ट कर दिया है।
जिला बाल संरक्षण इकाई DCPU और बाल कल्याण समिति CWC को भी जानकारी देकर समन्वय के साथ तलाश अभियान तेज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच हो रही है। लगातार छापेमारी चल रही है और जल्द ही बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)