एक स्पेलिंग की गलती और ट्रोल हो गया पाकिस्तान...'Rogue' लिखने की जगह लिख दिया 'Rouge'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 'PoK पर ही बात होगी' वाले बयान पर पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। लेकिन पाक विदेश मंत्रालय के बयान में 'Rogue' की जगह 'Rouge' लिखने की गलती हो गई। Rogue का मतलब बदमाश होता है जबकि Rouge का मतलब लाल रंग। इस स्पेलिंग मिस्टेक के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर फजीहत हो रही है। यूजर्स शिक्षा व्यवस्था और डिप्लोमेसी पर तंज कस रहे हैं।
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सख्त बयान के जवाब में पाकिस्तान को सोशल मीडिया पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। वजह है विदेश मंत्रालय के बयान में हुई एक छोटी सी लेकिन बड़ी गलती।
क्या कहा था राजनाथ सिंह ने
रविवार को कारगिल विजय दिवस पर द्रास से राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया था कि कश्मीर पर अगर कोई बात होगी तो वो सिर्फ PoK पर होगी। पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा है।
जवाब देते- देते फंस गया पाकिस्तान
राजनाथ के बयान पर सोमवार को पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने प्रेस नोट जारी किया। इसमें भारत के रवैये को "उकसावे वाला और गैर-जिम्मेदाराना" बताया गया।
लेकिन बयान के आखिरी पैरा में अधिकारियों से एक बड़ी गलती हो गई। भारत के "खराब रवैये" को बताने के लिए उन्होंने Rogue शब्द लिखना चाहा। लेकिन गलती से Rouge लिख दिया।
Rogue vs Rouge: अर्थ का अनर्थ
Rogue = बदमाश, गैर-जिम्मेदार
Rouge = लाल रंग, गालों पर लगने वाला मेकअप, लिपस्टिक पाउडर
मतलब पाकिस्तान भारत को "बदमाश" कहना चाहता था, लेकिन लिख दिया "लाल रंग वाला"।
सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
इस गलती के बाद X और Threads पर मीम्स की बाढ़ आ गई:
लोगों ने क्या क्या कहा ?
पिटने के बाद अब वो अपने पीछे के रंग की शिकायत कर रहे हैं।
AI इस्तेमाल करने के लिए भी IMF से लोन लेना पड़ता है।
डिप्लोमैटिक कोर से ज्यादा इन्हें डिक्शनरी की जरूरत है।
जब तक सूरज-चांद रहेगा, पाकिस्तान बकवास करता रहेगा।
फिलहाल पाकिस्तान की ये गलती डिप्लोमेसी से ज्यादा कॉमेडी बन गई है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)