US Navy के 251वें जन्मदिन पर बड़ी किरकिरी, भारतीय-रूसी युद्धपोत को बताया अमेरिकी, गवर्नर से सांसद तक हुए ट्रोल
अमेरिकी नेवी के 251वें जन्मदिन पर नेताओं से बड़ी गलती। जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प समेत कई सांसदों ने बधाई देते हुए भारतीय और रूसी युद्धपोतों की फोटो शेयर कर दी। गवर्नर ने INS गोदावरी, INS ब्रह्मपुत्र और INS ब्यास वाली 2008 की फोटो पर 'Happy Birthday US Navy' लिखा। WSJ के पत्रकार डेव ब्राउन ने पोल खोली। ओहायो के पूर्व नेवी अफसर माइक डोविला ने रूसी जहाज, सैन डिएगो के मेयर टॉड ग्लोरिया ने सोवियत क्रूजर मिखाइल कुतुजोव, टिम मूर ने फिर भारतीय फ्रिगेट की फोटो पोस्ट की। कई नेताओं ने पोस्ट डिलीट की, पर स्क्रीनशॉट वायरल। यूजर्स ने कहा - क्या अमेरिकी जहाज भी अब H-1B वीजा पर आ रहे हैं?
वॉशिंगटन। 13 अक्टूबर को अमेरिकी नौसेना ने अपना 251वां जन्मदिन मनाया। नेवी की स्थापना 1775 में हुई थी, अमेरिका की आजादी से एक साल पहले। इस मौके पर बधाई देने की होड़ में अमेरिका के कई बड़े नेता बुरी तरह ट्रोल हो गए।
गवर्नर ने भारतीय जहाज को बताया अमेरिकी
जॉर्जिया के रिपब्लिकन गवर्नर ब्रायन पी. केम्प ने X पर लिखा - "शुरुआती दिनों से ही नेवी ने देश की सुरक्षा की है" और तीन युद्धपोतों की फोटो शेयर की जिस पर जॉर्जिया की मुहर और Happy Birthday US Navy लिखा था।
लेकिन फोटो में अमेरिकी जहाज थे ही नहीं। Wall Street Journal के पत्रकार डेव ब्राउन ने बताया फोटो में भारतीय नेवी के तीन फ्रिगेट - INS गोदावरी, INS ब्रह्मपुत्र और INS ब्यास हैं। ये 2008 में भारत-अमेरिका संयुक्त अभ्यास के दौरान अमेरिकी फोटोग्राफर ने ही ली थी।
सांसदों ने भी की same गलती
माइक डोविला (ओहायो): खुद पूर्व नेवी लेफ्टिनेंट कमांडर, इन्होंने रूसी नौसेना के युद्धपोत की फोटो पोस्ट की।
जेफ्री जे. डिनिसे (बॉर्डर पेट्रोल अधिकारी): रूसी Kirov क्लास बैटलक्रूजर की फोटो।
टिम मूर (नॉर्थ कैरोलिना सांसद): फिर वही भारतीय फ्रिगेट वाली फोटो।
टॉड ग्लोरिया (सैन डिएगो मेयर): सोवियत दौर का क्रूजर मिखाइल कुतुजोव, जो अब रूस में म्यूजियम शिप है।
फ्रीडम कॉकस फाउंडेशन: भारतीय फ्रिगेट INS Trikand की फोटो।
गलती पकड़ में आते ही कई नेताओं ने पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट वायरल हो चुके थे। कुछ पोस्ट अभी भी मौजूद हैं, जिन पर Community Notes लग गया है।
सोशल मीडिया पर मजे
यूजर्स ने जमकर चुटकी ली। एक ने लिखा - "क्या अमेरिकी युद्धपोत भी अब H-1B वीजा पर आ रहे हैं?" दूसरे ने कहा - "नेता अमेरिकी जहाज पहचानने में उतने ही कमजोर हैं जितने एयरफोर्स के विमान पहचानने में।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)