Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने Scout के कान पर थूका, गौहर खान का छलका गुस्सा - बोलीं, ज्यादा तारीफ सर पर चढ़ गई

Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की हरकत पर उनकी सबसे बड़ी सपोर्टर गौहर खान ही भड़क गईं। कैप्टेंसी-नॉमिनेशन टास्क में काजी ने कंटेस्टेंट Scout के कान पर थूक दिया। गौहर ने इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर कर कहा - जब बहुत ज्यादा तारीफ होती है तो डर लगता है कहीं घमंड में न आ जाए। मैंने पहले हफ्ते में कहा था काजी गलत नहीं करेगा, पर अब मजाक हद से ज्यादा बढ़ रहा है। ये बर्ताव बिल्कुल सही नहीं है। उम्मीद है वीकेंड का वार में सलमान सर समझाएंगे। काजी बोले गलती से हुआ, माफी मांग ली, Scout का आरोप जानबूझकर थूका।

Oct 14, 2026 - 17:31
0 2
Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने Scout के कान पर थूका, गौहर खान का छलका गुस्सा - बोलीं, ज्यादा तारीफ सर पर चढ़ गई

मुंबई। Bigg Boss 20 में काजी तौकीर को शुरू से सपोर्ट कर रही गौहर खान अब उन्हीं से नाराज हो गई हैं। वजह है काजी की एक गंदी हरकत।

शो में कैप्टेंसी और नॉमिनेशन टास्क के दौरान काजी तौकीर और Scout के बीच तीखी बहस और हाथापाई हुई। चिल्ला-चिल्ली में काजी ने Scout के कान पर थूक दिया।

गौहर ने लगाई क्लास

गौहर खान ने इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर कर कहा:

"जब आपकी बहुत ज्यादा तारीफ होने लगती है, तो डर लगता है कि कहीं ये तारीफ सर पर न चढ़ जाए। मैंने Bigg Boss के पहले हफ्ते में ही कहा था कि काजी कभी गलत नहीं करेगा। लेकिन अब उसका मजाक हद से ज्यादा बढ़ रहा है।"

"उसके कान में थूकना या उसके बारे में ऐसी बातें करना बिल्कुल सही नहीं है। मैं सच में उम्मीद करती हूं कि Weekend Ka Vaar में सलमान सर काजी को ये बात जरूर समझाएं कि जो मजाक चल रहा है वो थोड़ा ज्यादा हो रहा है। अब ये एक जैसा और चिढ़ाने वाला लग रहा है।"

क्या हुआ था असल में?

टास्क के दौरान बहस में काजी के मुंह से थूक के छींटे Scout पर गिर गए। काजी का कहना है ये Accidentally हुआ और उन्होंने माफी मांग ली। वहीं Scout का आरोप है काजी ने जानबूझकर थूका है।

अब देखना होगा सलमान खान वीकेंड पर काजी को क्या नसीहत देते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User