जमुई वायरल वीडियो पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल का फूटा गुस्सा, यूजर्स ने उल्टा उन्हीं को घेरा...

जमुई के वायरल वीडियो पर खेसारी लाल यादव ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कमेंट में लोग उनके गानों पर सवाल उठाने लगे, दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने भी जताया आक्रोश।

Sep 22, 2026 - 15:32
Updated: 1 month ago
0 11
जमुई वायरल वीडियो पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल का फूटा गुस्सा, यूजर्स ने उल्टा उन्हीं को घेरा...

बिहार के जमुई से सामने आए वीडियो ने पूरे देश में गुस्सा पैदा कर दिया है। रात में एक नाबालिग छात्रा और एक छात्र के साथ हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया।

इस पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा - "जमुई की घटना ने इंसानियत को शर्मसार किया है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, कानून से ऊपर कोई नहीं है। बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।"

लेकिन उनके पोस्ट के बाद कमेंट सेक्शन में लोग उल्टा उन्हीं पर भड़क गए। कई यूजर्स ने भोजपुरी गानों में डबल मीनिंग और अश्लीलता को लेकर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा "पहले अपने गाने सुधारो" तो दूसरे ने लिखा "ऐसे गानों ने ही समाज को खराब किया है।"

वहीं एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी ने भी इस घटना पर वीडियो जारी कर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं की सुरक्षा नहीं होगी, तब तक देश की प्रगति की बात अधूरी है।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User