मैं ओछो पर टिप्पणी नहीं करना चाहता - कंगना रनौत संग विवाद पर बाबा रामदेव ने डाला डेरा, बोले- विवाद नहीं बढ़ाना

कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच जुबानी जंग तेज। कंगना के Gen-Z को 'गटर जनरेशन' कहने पर रामदेव ने कहा था- ये बिगड़े दिमाग की निशानी है। कंगना ने पलटवार में बेडरूम तक की बात कह दी थी। अब बाबा रामदेव ने कहा- मैं विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहता, स्वामी रामदेव क्या हैं पूरा देश जानता है, मैं ओछो पर टिप्पणी नहीं करता।

Aug 23, 2026 - 20:18
0 2
मैं ओछो पर टिप्पणी नहीं करना चाहता - कंगना रनौत संग विवाद पर बाबा रामदेव ने डाला डेरा, बोले- विवाद नहीं बढ़ाना

मुंबई: कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दोनों एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं, लेकिन अब योग गुरु ने विवाद खत्म करने के संकेत दिए हैं।

 बाबा रामदेव का नया बयान

मीडिया से बातचीत में रामदेव ने कहा – मैं विवाद को बढ़ावा देना नहीं चाहता। स्वामी रामदेव क्या हैं, ये पूरा देश जानता है। मेरा योगदान क्या है, ये भी पूरा देश जानता है। मैं ओछो के बारे में टिप्पणी नहीं करना चाहता।

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?
TV9 के एक कार्यक्रम में बाबा रामदेव से कंगना के उस बयान पर सवाल पूछा गया था, जिसमें उन्होंने Gen-Z को 'गटर जनरेशन' कहा था।

इस पर रामदेव ने कहा था – उनका बचपन कैसा रहा, जवानी कैसी रही, पहले के कारनामे कैसे रहे, मैं ऐसे लोगों पर बात नहीं करना चाहता। किसी को भी गटर बोलना बिगड़े दिमाग की निशानी है। उनकी पार्टी को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। युवाओं की बड़ी ताकत है, उन्हें आवाज उठाने का हक है।

कंगना का पलटवार

बाबा रामदेव के इस बयान पर कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर तीखा पलटवार किया था – बाबा जी मेरे जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखो। कोई सिर्फ अफवाहों के आधार पर अंदाजा लगा सकता है। कम से कम मुझे कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे और धोखाधड़ी वाले मेडिकल दावों के लिए फटकार तो नहीं लगी, जो पक्के तथ्यों पर आधारित है, गॉसिप पर नहीं।

प्रोफेशनल फ्रंट पर कंगना

कंगना आखिरी बार फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में दिखी थीं, जो मुंबई आतंकी हमले की सच्ची घटना पर आधारित थी। इसमें उन्होंने नर्स का रोल निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन क्रिटिक्स से इसे सराहना मिली थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User