जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन के बीच चिराग पासवान का बड़ा बयान, 6 साल पुराना वीडियो शेयर कर बोले- आरक्षण खैरात नहीं संवैधानिक अधिकार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलन के बीच LJP (रामविलास) नेता चिराग पासवान ने पुराना रुख दोहराया। X पर 10 फरवरी 2020 का संसद वीडियो शेयर कर कहा- आरक्षण खैरात नहीं संवैधानिक अधिकार है। पार्टी आरक्षण खत्म करने की बात तो दूर, समीक्षा भी स्वीकार नहीं करेगी।

Aug 23, 2026 - 20:15
0 1
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन के बीच चिराग पासवान का बड़ा बयान, 6 साल पुराना वीडियो शेयर कर बोले- आरक्षण खैरात नहीं संवैधानिक अधिकार
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण व्यवस्था खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू होने के बीच LJP (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी पुरानी स्थिति दोहराई है।
चिराग ने X पर 10 फरवरी 2020 का संसद का 6 साल पुराना वीडियो शेयर किया और लिखा – आरक्षण किसी को दी गई खैरात नहीं है, बल्कि यह एक संवैधानिक अधिकार है।
समीक्षा भी स्वीकार नहीं
चिराग ने कहा – मेरी और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट है। हम आरक्षण खत्म करने की बात तो दूर, इसकी समीक्षा किए जाने को भी स्वीकार नहीं करेंगे। सामाजिक न्याय और संविधान में मिले अधिकारों की रक्षा के लिए हमारी प्रतिबद्धता बनी हुई है।
जंतर-मंतर आंदोलन के बीच सियासी संदेश
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन के बीच चिराग का ये पुराना वीडियो शेयर करना सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है। आरक्षण के मुद्दे पर दलित वोटबैंक के बीच अपनी स्थिति साफ कर चिराग ने एक बार फिर खुद को सामाजिक न्याय के पक्ष में खड़ा दिखाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User