CEC के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय ने बुलाई CRPF की 70 कंपनियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय ने बड़ी तैयारी की है। CRPF की 70 कंपनियों (7000 जवान) को छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल से दिल्ली बुलाया जा रहा है। MHA ने इसे MOST URGENT बताया। गृह मंत्री अमित शाह ने सभी दौरे रद्द कर दिए हैं और खुद दिल्ली में रहकर हालात पर नजर रखेंगे। जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा कड़ी, दिल्ली पुलिस ने 500 लोगों और 200 सोशल मीडिया चैनलों की पहचान की।

Oct 09, 2026 - 13:40
0 1
CEC के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय ने बुलाई CRPF की 70 कंपनियां

नई दिल्ली। SIR के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले बड़े विरोध प्रदर्शन से पहले केंद्र सरकार अलर्ट मोड में है।

गृह मंत्रालय (MHA) ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए CRPF की 70 कंपनियां तैनात करने का फैसला किया है।

7000 जवानों की तैनाती

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल से 40 और छत्तीसगढ़ से 30 कंपनियां यानी करीब 7000 जवान दिल्ली भेजे जा रहे हैं। MHA के संदेश में इसे 'बेहद जरूरी' (MOST URGENT) बताया गया है।

जवानों को दंगा-रोधी आधुनिक उपकरण, हथियार और तय मात्रा में गोला-बारूद के साथ तैयार रहने को कहा गया है। ये कंपनियां अभी मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा जैसे जिलों में तैनात थीं।

अमित शाह ने रद्द किए दौरे

खुद गृह मंत्री अमित शाह इस पूरे मामले पर नजर रखने के लिए दिल्ली में ही रहेंगे। उन्होंने 4-5 अक्टूबर को तेलंगाना, मेघालय, मिजोरम और 7 अक्टूबर को मणिपुर के दौरे रद्द कर दिए हैं।

जंतर-मंतर की घेराबंदी

10 अक्टूबर को CJP का मार्च जंतर-मंतर तक प्रस्तावित है। इससे पहले ही इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। ये तैनाती दिल्ली पुलिस और RAF के अलावा होगी।

दिल्ली पुलिस ने भी अपनी इमेज सुधार अभियान के तहत 500 लोगों और 200 सोशल मीडिया चैनलों की पहचान की है जो प्रदर्शन को लेकर एक्टिव हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User