बिहार बंद से पहले एक्शन में मोतिहारी प्रशासन, कोचिंग संचालकों-छात्रों संग SDM-SDPO की मीटिंग, SIR पर लिया फीडबैक
10 अक्टूबर को कांग्रेस-जनता पार्टी की ओर से बिहार बंद के आह्वान के बाद मोतिहारी जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। सदर SDM अरुण कुमार पांडेय और SDPO दिलीप कुमार ने शहर के बड़े कोचिंग संस्थानों के संचालकों और छात्रों के साथ बैठक कर SIR मुद्दे पर फीडबैक लिया। छात्रों से अपील की गई कि वे बिना वजह किसी आंदोलन में शामिल न हों और शांति बनाए रखें। प्रशासन बंद पर नजर रख रहा है।
मोतिहारी। 10 अक्टूबर को बिहार बंद के आह्वान के बाद मोतिहारी प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है। सदर SDM अरुण कुमार पांडेय और SDPO दिलीप कुमार ने शहर के बड़े कोचिंग संस्थानों के संचालकों और छात्रों के साथ बैठक की।
बैठक में SIR के मुद्दे पर छात्रों की राय और फीडबैक लिया गया।
छात्रों से की ये अपील
SDM अरुण कुमार पांडेय ने कहा, "लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन सबका अधिकार है, लेकिन कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।" उन्होंने छात्रों को समझाया कि किसी भी भीड़ का हिस्सा बनने से पहले स्थिति को समझें और शांति बनाए रखें।
SDPO दिलीप कुमार ने कहा कि बंद की सूचना के बाद से प्रशासन लगातार कोचिंग सेंटरों से संपर्क कर रहा है। छात्रों से कहा गया है कि वे किसी भी तरह की अव्यवस्था में शामिल न हों और पढ़ाई व जनजीवन प्रभावित न होने दें।
प्रशासन का मकसद है कि विरोध के दौरान शहर में शांति बनी रहे। अब सबकी नजर 10 अक्टूबर को बंद के असर पर है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)