मैं यहां का खिलाड़ी हूं, ट्रेनिंग नहीं लेता - राहुल गांधी से तुलना पर भड़के किरेन रिजिजू, नदी में छलांग वाले वीडियो पर दिया जवाब

अरुणाचल से सांसद और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नदी में छलांग लगाते वीडियो पोस्ट किया था, कैप्शन में कहा था- तैरना न आए तो गहरे पानी में न जाएं। यूजर्स ने राहुल गांधी से तुलना की तो रिजिजू ने पलटवार किया- हो सकता है राहुल जी ट्रेनिंग लेते हों, मेरे लिए ये रोजमर्रा की बात है, बचपन से बच्चों का खेल है, मेरी जिंदगी रोमांच भरी रही है, मैं यहां का खिलाड़ी हूं।

Aug 23, 2026 - 20:12
0 1
मैं यहां का खिलाड़ी हूं, ट्रेनिंग नहीं लेता - राहुल गांधी से तुलना पर भड़के किरेन रिजिजू, नदी में छलांग वाले वीडियो पर दिया जवाब

नई दिल्ली: केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने एक वायरल वीडियो पर राहुल गांधी से तुलना करने वाले यूजर्स को करारा जवाब दिया है।

रिजिजू ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो शॉर्ट्स और इनर वियर पहनकर सीधे गहरी नदी में छलांग लगाते और तेज धार में स्विमिंग करते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा था – “अगर तैरना नहीं आता तो गहरे पानी में कभी न जाएं। नदी में कई लोग डूब चुके हैं। अरुणाचल की नदियां बहुत बड़ी और गहरी हैं।”

इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया – आप राहुल गांधी जैसा कर रहे हैं।

रिजिजू का पलटवार

इसी पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए रिजिजू ने लिखा – कई लोग कह रहे हैं मैं भी राहुल गांधी जैसा कर रहा हूं। हो सकता है राहुल जी ऐसी गतिविधियों के लिए ट्रेनिंग लेते हों, लेकिन मेरे लिए तो ये रोजमर्रा की बात है। मैं इसके लिए कोई ट्रेनिंग नहीं लेता, क्योंकि बचपन से ये सब मेरे लिए बच्चों का खेल रहा है। मेरी जिंदगी रोमांच भरी रही है। मैं यहां का खिलाड़ी हूं।

अरुणाचल प्रदेश से सांसद रिजिजू अक्सर अपने एडवेंचर वीडियो शेयर करते रहते हैं। पहाड़, नदी और स्विमिंग उनके डेली रूटीन का हिस्सा है, जिसे देखकर यूजर्स उनकी फिटनेस की तारीफ भी कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User