नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का दावा, बोले- निशांत और मेरा बेटा दीपक एक समान, जेडीयू ने कहा- पाचनतंत्र मजबूत करो
बिहार में नीतीश कुमार की विरासत पर सियासी घमासान। RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- मैंने भी जदयू को सींचा है, विरासत पर मेरा भी हक, निशांत कुमार और मेरा बेटा दीपक प्रकाश मेरे लिए एक समान। इस पर JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पलटवार किया- कुछ लोगों को राजनीतिक पाचनतंत्र मजबूत करना चाहिए, निशांत की बढ़ती लोकप्रियता हजम नहीं हो रही, पहले अपने पंचर कुनबे को संभालें।
पटना: बिहार में नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया कि उन्होंने भी जदयू को सींचने में पसीना बहाया है, इसलिए नीतीश की विचारधारा को आगे बढ़ाने पर उनका भी हक बनता है।
पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा – मैंने भी जदयू को सींचने का काम किया था। निशांत कुमार और मेरे बेटे दीपक प्रकाश में मेरे लिए कोई अंतर नहीं है। दोनों देश का भविष्य हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को अपने बेटे जैसा बताकर राजनीतिक निकटता दिखाई।
जेडीयू का पलटवार – पाचनतंत्र मजबूत करो
उपेंद्र के बयान पर JDU के बिहार अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बिना नाम लिए तीखा तंज कसा। X पर पोस्ट कर लिखा – गांवों में बड़े-बुजुर्ग कहते हैं, चादर जितनी हो पांव उतने ही फैलाने चाहिए। कुछ अतिमहत्वाकांक्षी लोग खाली बैठे ख्याली पुलाव पकाते हैं।
कुछ लोगों को JDU की चिंता छोड़ पहले अपने कुनबे की चिंता करनी चाहिए, क्योंकि उनका कुनबा पंचर वाहन की तरह समय-समय पर संतुलन खोता रहता है।
असल बेचैनी कुछ और है। बिहार के भविष्य लोकप्रिय नेता श्री निशांत जी की बढ़ती लोकप्रियता और जनस्वीकार्यता कुछ लोगों को हजम नहीं हो रही। ऐसे लोगों को अपना राजनीतिक पाचनतंत्र मजबूत कर लेना चाहिए, भविष्य में काम आएगा। उपेंद्र के विरासत वाले दावे के बाद बिहार की सियासत में जुबानी जंग और तेज हो गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)