बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश और पत्नी साक्षी मिश्रा का राजगीर ट्रिप, सादगी ने जीता दिल, कौन हैं वायरल बहू?
बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश और उनकी पत्नी साक्षी मिश्रा कुशवाहा ने राजगीर की वादियों में समय बिताया। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक हाल ही में MLC बनकर मंत्री पद पर कन्फर्म हुए हैं। राजगीर कन्वेंशन सेंटर में RLM के विमर्श शिविर में शामिल होने पहुंचे दंपत्ति की सादगी वाली तस्वीरें वायरल। साक्षी UP के पूर्व नौकरशाह SN मिश्रा की बेटी हैं, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव।
राजगीर: बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश और उनकी पत्नी साक्षी मिश्रा कुशवाहा इन दिनों सुर्खियों में हैं। मंत्री पद संभालने के बाद दंपत्ति ने व्यस्त शेड्यूल से वक्त निकालकर राजगीर की ऐतिहासिक और प्राकृतिक वादियों का लुत्फ उठाया। साक्षी की सादगी भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।
दरअसल, नालंदा के राजगीर कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय 'विमर्श शिविर' आयोजित था। इसमें शामिल होने के लिए साक्षी अपने पति दीपक, ससुर उपेंद्र कुशवाहा और सास के साथ राजगीर पहुंची थीं। इसी दौरान दोनों ने शांति स्तूप समेत अन्य टूरिस्ट स्पॉट देखे।
कौन हैं साक्षी मिश्रा कुशवाहा?
साक्षी बिहार मंत्री दीपक प्रकाश की पत्नी और RLM प्रमुख, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की बहू हैं। वो UP के पूर्व नौकरशाह SN मिश्रा की बेटी हैं। अपनी सादगी और सोशल एक्टिविटी के लिए जानी जाती हैं, सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनका ससुराल पूरा राजनीतिक – ससुर सांसद, पति मंत्री और सास विधायक।
कौन हैं मंत्री दीपक प्रकाश?
कंप्यूटर साइंस में B.Tech किए हुए दीपक प्रकाश उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं। बिना चुनाव लड़े नीतीश कैबिनेट और फिर सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनकर चर्चा में आए। बाद में सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंचने पर एक BJP MLC से इस्तीफा कराकर उन्हें आनन-फानन में MLC बनाया गया, जिससे उनका मंत्री पद कन्फर्म हुआ। अपने जींस-शर्ट और क्रॉक्स सैंडल वाले लुक को लेकर भी वो चर्चा में रहे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)