रियलिटी शो से बाहर आते ही गेरुआ में दिखे तेज प्रताप यादव, नवरात्रि पर लिया 9 दिन व्रत का संकल्प, बोले - ग्लैमर छोड़ भक्ति में लीन

रियलिटी शो से निकलने के बाद तेज प्रताप यादव का बदला अवतार दिखा। गेरुआ वस्त्र पहनकर माता की भक्ति में लीन दिखे लालू के लाल। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर 9 दिन व्रत का संकल्प लिया। कहा - इन 9 दिनों फलाहार ग्रहण करूंगा, ग्लैमर से दूर आराधना में रहूंगा। पंडाल भी लगाया, मूर्ति भी बैठाई। वीडियो में दिखाया अपना फरियाल - साबूदाना खिचड़ी, पनीर, पकौड़ा, बादाम।

Oct 12, 2026 - 18:26
0 4
रियलिटी शो से बाहर आते ही गेरुआ में दिखे तेज प्रताप यादव, नवरात्रि पर लिया 9 दिन व्रत का संकल्प, बोले - ग्लैमर छोड़ भक्ति में लीन

पटना। रियलिटी शो से बाहर निकलते ही तेज प्रताप यादव का एक अलग ही अंदाज सामने आया है। हमेशा ग्लैमर और अलग-अलग लुक में दिखने वाले तेज प्रताप इस बार गेरुआ वस्त्र में माता की भक्ति में डूबे नजर आए।

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन उन्होंने मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना की और 9 दिनों तक व्रत रखने का संकल्प लिया।

"9 दिन फलाहार, भक्ति में लीन रहूंगा"

तेज प्रताप ने कहा,
"आज शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर नौ दिवसीय व्रत का संकल्प लिया है। इन नौ दिनों में फलाहार ग्रहण करते हुए माँ दुर्गा की आराधना एवं भक्ति में लीन रहूंगा। आज ग्रहण किया जा रहा फलाहार एवं अर्पित प्रसाद पूर्णतः व्रत के नियमों के अनुरूप है।"

उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व हमें संयम, श्रद्धा, भक्ति और आत्मशुद्धि का संदेश देता है। मां शैलपुत्री से प्रार्थना है कि सभी देशवासियों पर कृपा बनाए रखें।

पंडाल लगाया, मूर्ति बैठाई

तेज प्रताप ने बताया - "आज माता शैलपुत्री के रूप में आई हैं। मैं पूरे देशवासियों, बिहार के लोगों, युवाओं, माता-बहनों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देता हूं। नवरात्रि में बिजी चल रहा हूं, हमारे यहां पूजा-अनुष्ठान चल रहा है, मूर्ति भी बैठाई है और पंडाल भी लगाया है।"

फरियाल में क्या खाया? खुद दिखाया

भक्तों को संदेश देते हुए तेज प्रताप ने अपना व्रत वाला खाना भी दिखाया। एक पैकेट खोलकर बोले - "देखिए, ये साबूदाने की खिचड़ी है, पनीर है, ये सब फलाहार में आता है। पकौड़ा है, ये भी फलाहार में आता है। बादाम है, ये भी प्रसाद में आता है।"

उन्होंने सभी भक्तों से 9 दिन फलाहार कर माता से अपनी मनोकामना मांगने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User