RJD बोली- JDU अब BJP में विलय करेगी, समाजवाद बेचकर सेल्समैन बन गए

बिहार की सियासत में जुबानी जंग तेज। दिल्ली BJP मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और पीयूष गोयल की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद RJD ने JDU पर विलय का आरोप लगाया। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने X पर पोस्ट कर लिखा - "जदयू अब भाजपा में कभी भी विलय की घोषणा कर सकती है! समाजवाद को बेचते-बेचते सांप्रदायिकता की दुकान में सेल्समैन बन बैठे!" ललन सिंह ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला - "राहुल अपनी दादी के पदचिन्हों पर चल रहे हैं, 1974-75 की तरह आपातकाल वाली स्थिति बनाना चाहते हैं, सत्ता के लिए अराजकता फैला रहे हैं, नौटंकी कर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं।"

Oct 13, 2026 - 19:36
0 2
RJD बोली- JDU अब BJP में विलय करेगी, समाजवाद बेचकर सेल्समैन बन गए

पटना। दिल्ली में BJP हेडक्वार्टर में हुई एक Joint प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है।

दरअसल केंद्रीय मंत्री और JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ एक ही मंच पर बैठकर मीडिया को ब्रीफ कर रहे थे। इस तस्वीर के सामने आते ही RJD ने JDU के अस्तित्व पर सवाल उठा दिया।

प्रियंका भारती का बड़ा तंज

RJD की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने सोशल मीडिया X पर लिखा:

 "जदयू अब भाजपा में कभी भी विलय की घोषणा कर सकती है! समाजवाद को बेचते-बेचते सांप्रदायिकता की दुकान में सेल्समैन बन बैठे!"

प्रियंका ने आरोप लगाया कि JDU ने सामाजिक न्याय और समाजवाद की अपनी मूल विचारधारा से पूरी तरह समझौता कर लिया है। BJP ऑफिस से JDU नेता का संयुक्त संबोधन इस बात का सबूत है कि दोनों दलों के बीच राजनीतिक फासला खत्म हो चुका है।

ललन सिंह का राहुल पर पलटवार

उधर ललन सिंह ने उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला:

 "राहुल गांधी अपनी दादी के पदचिन्हों पर चल रहे हैं और कांग्रेस को 1974-75 के दौर में ले जाना चाहते हैं, जब सभी मौलिक अधिकार समाप्त कर दिए गए थे। लाखों लोग जेल में थे, मैं भी जेल में था। जिस तरह उनकी दादी ने सत्ता बचाने के लिए आपातकाल लगाया, उसी तरह राहुल आज सत्ता पाने के लिए अराजकता पैदा करना चाहते हैं। पिछले कई दिनों से देश में नौटंकी और ड्रामा कर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम किया जा रहा है, जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।"

सियासी मतलब

RJD इस Joint PC को JDU के BJP में विलय के ट्रेलर के तौर पर दिखा रही है, जबकि JDU इसे NDA की एकजुटता बता रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User