उपेंद्र कुशवाहा पर भाई वीरेंद्र का तंज - छोटे कार्यकर्ता को निकाल देते हो, 3 बागी विधायकों से डरते हो?
RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधा। कहा - छोटे कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाल देते हो, लेकिन 3 बागी विधायकों पर कार्रवाई क्यों नहीं? आप विधायकों से सलाह नहीं लेते, मनमानी से जिसे चाहते हो उम्मीदवार बना देते हो, इसलिए विधायकों में गुस्सा है। डरते हो तभी कार्रवाई नहीं हुई। राहुल के 'शिव की बारात' वाले बयान पर कहा - ये आंदोलन देश और मताधिकार के लिए है।
पटना। मनेर से RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को घेरा है।
भाई वीरेंद्र ने कहा, "उपेंद्र कुशवाहा अभी तक तीन विधायकों को नहीं निकाल पाए हैं। सवाल है आप कार्यकर्ता को निकाल दीजिएगा, लेकिन आपके साथ जो विधायक हैं उनके साथ आपने क्या किया?"
मनमानी से पार्टी नहीं चलती - भाई वीरेंद्र
भाई वीरेंद्र ने कहा जिन मुद्दों पर तीनों विधायक अलग हुए थे, कुशवाहा ने उसी कार्यकर्ता को MLC चुनाव में उम्मीदवार बना दिया।
"पार्टी मनमानी से नहीं चलती। पार्टी सलाह से चलती है - लोगों की, कार्यकर्ताओं की, विधायकों की सलाह से। आप विधायकों से सलाह न लेकर जिसको मन करता है उसे समर्थन दे देते हो, उम्मीदवार बना देते हो। इसे लेकर विधायकों में गुस्सा है। ये गुस्सा कहां तक जाएगा, आने वाला वक्त बताएगा।"
डरते हैं तभी कार्रवाई नहीं - भाई वीरेंद्र
क्या उपेंद्र विधायकों से डरते हैं? इस पर भाई वीरेंद्र बोले, "डरते हैं तभी तो कार्रवाई नहीं हुई। विधायक के सहयोग से ही वे नेता हैं। उन्हें सलाह-मशविरा करना चाहिए।"
शिव की बारात पर जवाब
राहुल गांधी के 'शिव की बारात' वाले बयान पर भाई वीरेंद्र ने कहा, "उन्होंने इस भाव से कहा कि ये आंदोलन देश के लिए है और जनता को मताधिकार से जो रोका है उसके लिए है। इसलिए कहा शिव की बारात है, जिनको शामिल होना है वो शामिल हों।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)