'दोस्ती से ज्यादा था...' पाखी हेगड़े ने भोजपुरी बवाल में निरहुआ संग रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, शादी के प्रपोजल पर भी तोड़ी चुप्पी

जियो हॉटस्टार के शो 'भोजपुरी बवाल' के प्रोमो ने मचाई सनसनी। पाखी हेगड़े ने कबूला- निरहुआ से रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल नहीं, पर्सनल भी था। शादी के प्रपोजल पर 'हां' में जवाब। आम्रपाली दुबे का शॉक्ड रिएक्शन, निरहुआ की एंट्री पर पानी पीते दिखे। पूरा सच अगले एपिसोड में।

Aug 21, 2026 - 22:02
0 1
'दोस्ती से ज्यादा था...' पाखी हेगड़े ने भोजपुरी बवाल में निरहुआ संग रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, शादी के प्रपोजल पर भी तोड़ी चुप्पी

मुंबई: जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में अब तक का सबसे बड़ा धमाका होने वाला है। शो के नए प्रोमो ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भूचाल ला दिया है। एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने पहली बार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

पाखी का बड़ा कबूलनामा  
शो को शुभांकर मिश्रा होस्ट कर रहे हैं। सामने पैनल पर रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और पाखी हेगड़े बैठी हैं। शुभांकर ने पाखी से पूछा - आपकी और दिनेश जी की जोड़ी सिर्फ व्यवसायिक थी? पाखी ने जवाब दिया - पर्सनल भी थी। ये दोस्ती से ज्यादा था।

ये सुनते ही आम्रपाली दुबे का मुंह खुला रह गया, वो हैरानी से पाखी को देखने लगीं।

शादी के प्रपोजल पर क्या बोलीं पाखी?  
आगे पूछा गया - क्या निरहुआ ने आपको शादी के लिए प्रपोज किया था? पाखी पहले चुप रहीं, फिर आंखों से इशारा किया। होस्ट ने कहा-आपकी आंखें बहुत कुछ कह रही हैं, तो पाखी ने हां में सिर हिला दिया। इस पर आम्रपाली फिर से शॉक्ड होकर बोलीं - सच में?

निरहुआ की एंट्री पर छूटा पसीना  
प्रोमो के आखिर में निरहुआ की एंट्री होती है। शुभांकर उन्हें बताते हैं - पाखी जी ने आपके आने से पहले कहा कि आपने उन्हें शादी के लिए कहा था। सवाल सुनते ही निरहुआ चुप हो गए और पानी पीने लगे। उनका रिएक्शन देखने लायक था। उन्होंने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

बता दें, जब निरहुआ ने करियर शुरू किया था तब पाखी-निरहुआ की जोड़ी सुपरहिट थी। लोग उन्हें पति-पत्नी तक समझने लगे थे, हालांकि दोनों इसे दोस्ती कहते थे। अब सालों बाद पाखी ने इस राज से पर्दा उठा दिया है। पूरा खुलासा जियो हॉटस्टार पर आने वाले एपिसोड में होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User