आरा में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं अक्षरा सिंह - दामोदरपुर बांध पर बांटी राहत, पवन सिंह पर सवाल तो बोलीं दूसरों की जिम्मेदारी नहीं ले सकती

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह मंगलवार को भोजपुर जिले के आरा पहुंचीं और दामोदरपुर बांध के पास पुल पर बाढ़ प्रभावित और जवईनियां के विस्थापित परिवारों में मच्छरदानी, खाद्य सामग्री और सूखे पैकेट बांटे। बड़ी संख्या में लोग जुटे। लौटते वक्त पवन सिंह को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा मैं दूसरों की जिम्मेदारी नहीं ले सकती, मैंने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली। उन्होंने कहा बिहार से जुड़े हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है राज्य के लोगों के बारे में सोचे, पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री की जड़ें बिहार से हैं, सबको एकजुट होकर मदद करनी चाहिए।

Sep 16, 2026 - 21:34
0 3
आरा में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं अक्षरा सिंह - दामोदरपुर बांध पर बांटी राहत, पवन सिंह पर सवाल तो बोलीं दूसरों की जिम्मेदारी नहीं ले सकती

भोजपुर - भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह मंगलवार को आरा पहुंचीं और बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत बांटी।

उन्होंने दामोदरपुर बांध से सटे पुल के पास आयोजित कार्यक्रम में खाद्य सामग्री, मच्छरदानी और सूखे राशन पैकेट विस्थापितों को दिए। जवईनियां के विस्थापित परिवारों से मिलकर हाल जाना। इस दौरान बड़ी भीड़ जुटी रही।

राहत बांटने के बाद अक्षरा ने कहा - बाढ़ के इस कठिन समय में मदद करना जरूरी है। बिहार से जुड़े हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि राज्य के लोगों की परेशानी के बारे में सोचे। मैंने जो जिम्मेदारी समझी उसे पूरा किया।

भोजपुरी इंडस्ट्री से अपील करते हुए उन्होंने कहा पूरी इंडस्ट्री की जड़ें बिहार से हैं, इसलिए सबको एक साथ आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। मिलकर कोशिश करेंगे तो इस मुश्किल से निकल जाएंगे।

वहीं लौटते वक्त जब पवन सिंह को लेकर सवाल पूछा गया तो अक्षरा ने दो टूक कहा - "मैं दूसरों की जिम्मेदारी नहीं ले सकती। मैंने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है, दूसरों के बारे में कुछ नहीं कह सकती।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User