Texas में 90 फीट ऊंची हनुमान मूर्ति पर विवाद, अमेरिकी Youtuber ने कहा - हटाओ, हिंदू संगठनों ने दिया करारा जवाब
टेक्सास के शुगरलैंड अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी 90 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा पर सियासत गरमाई, रूढ़िवादी यूट्यूबर के बयान के बाद अमेरिकी हिंदुओं में आक्रोश।
SA के Texas में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति अब अमेरिकी राजनीति का मुद्दा बन गई है।
मामला Sugarland के श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर का है, जहां अगस्त 2024 में 'Statue of Union' के नाम से ये विशाल हनुमान प्रतिमा स्थापित की गई थी।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
रूढ़िवादी अमेरिकी Youtuber Jesse Hughes ने मंदिर की मूर्ति की फोटो शेयर करते हुए इसे हटाने की मांग कर दी। पोस्ट वायरल होते ही बवाल मच गया।
इसके बाद अमेरिकी-हिंदू समुदाय भड़क गया। अमेरिकी सेना के पूर्व सैनिक रुचिर बख्शी ने पलटवार करते हुए कहा - "किसी धर्म के पूजा स्थल को सिर्फ धार्मिक पहचान के कारण निशाना बनाना देशभक्ति नहीं है। अगर अमेरिका में जीत का मतलब हिंदू मंदिर गिराना है तो ये वो अमेरिका नहीं जिसके लिए मैंने सेवा की।"
हिंदू संगठन CoHNA ने भी इसे हिंदू विरोधी बयानबाजी बताया।
चुनाव से क्या कनेक्शन?
टेक्सास में 5 लाख से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी रहते हैं। Mid-Term Election से पहले ये विवाद टाइमिंग को लेकर भी सवाल खड़े कर रहा है। इससे पहले Republican उम्मीदवार Bo French भी दक्षिण एशियाई छात्रों पर टिप्पणी कर विवादों में आए थे, जिसकी खुद Republican Senator John Cornyn ने भी आलोचना की थी।
अब सवाल उठ रहा है कि क्या अमेरिका में धार्मिक स्वतंत्रता पर सियासत भारी पड़ रही है?
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)