भारत की अहमियत मान रहा पाकिस्तान: मंत्री अहसान इकबाल बोले- भारत दक्षिण एशिया के केंद्र में, पानी को हथियार बना सकता है

पाकिस्तान के प्लानिंग मिनिस्टर अहसान इकबाल ने भारत की कूटनीतिक अहमियत स्वीकार की। कहा- भारत दक्षिण एशिया के बिल्कुल केंद्र में है, उसकी भूमिका अहम है। साथ ही सिंधु जल समझौता रोकने पर चेतावनी दी- भारत पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर सकता है। जब फसल को जरूरत हो तब रोके, जरूरत न हो तब छोड़े। पीएम शहबाज शरीफ भी बोले थे- पानी की हर बूंद रेड लाइन है।

Aug 22, 2026 - 19:42
0 1
भारत की अहमियत मान रहा पाकिस्तान: मंत्री अहसान इकबाल बोले- भारत दक्षिण एशिया के केंद्र में, पानी को हथियार बना सकता है

इस्लामाबाद: पाकिस्तान अब भारत की कूटनीतिक ताकत का मुरीद होता दिख रहा है। पाकिस्तान के प्लानिंग मिनिस्टर अहसान इकबाल ने शनिवार को एशिया सोसाइटी के कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया।

इकबाल ने कहा – भारत दक्षिण एशिया के बिल्कुल केंद्र में स्थित है। बाकी सभी देश इसके आसपास हैं। ऐसे में साउथ एशिया के लिए भारत की भूमिका बेहद अहम है।” इस बयान से साफ है कि इस्लामाबाद का रुख अब नरम पड़ रहा है।

इकबाल की चेतावनी – भारत पानी को हथियार बना सकता है  
साथ ही उन्होंने भारत के सिंधु जल समझौते को रोके रखने के फैसले पर चिंता जताई।

आधुनिक इतिहास में पहली बार पानी को हथियार बनाया जा रहा है। डर है कि भारत पानी का इस्तेमाल हथियार के तौर पर कर सकता है। जब फसलों को पानी चाहिए तब सप्लाई रोक दे, जब जरूरत न हो तब पानी छोड़ दे। ये इंटरनेशनल एग्रीमेंट है, इसे बदला नहीं जा सकता। भारत ने एकतरफा रोककर नई चुनौती खड़ी कर दी है।

इकबाल ने कहा कि इसलिए पाकिस्तान जो बांध बना रहा है, वो बफर के तौर पर काम करेंगे। फिलहाल हम सभी कूटनीतिक रास्तों पर काम कर रहे हैं।

शहबाज शरीफ पहले ही दे चुके हैं चेतावनी  
इससे पहले PM शहबाज शरीफ ने AP News से कहा था –पानी की हर एक बूंद हमारी रेड लाइन है। अगर भारत पानी रोकता है तो पाकिस्तान सीधा जवाब देगा। पाकिस्तान शांति चाहता है, युद्ध नहीं, लेकिन शांति की इच्छा को कमजोरी न समझा जाए। संप्रभुता पर खतरे का कड़ा जवाब मिलेगा।

गौरतलब है कि मई 2025 में पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी, तभी से सिंधु जल समझौता सस्पेंड है और दोनों देशों के बीच जल कूटनीति नया मोर्चा बन गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User