NCR में प्रदूषण पर योगी सरकार का एक्शन मोड, उद्योगों पर होगी सख्त कार्रवाई, पराली जलाने पर बढ़ेगी निगरानी

NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर UP सरकार सख्त। CM योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुख्य सचिव ने बैठक कर एक्शन प्लान की समीक्षा की। प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर कार्रवाई, पराली प्रबंधन, रोड डस्ट कंट्रोल और EV को बढ़ावा देने पर फोकस। सड़कों के गड्ढों की मरम्मत और पवन पोर्टल पर निगरानी तेज होगी।

Aug 22, 2026 - 19:46
0 1
NCR में प्रदूषण पर योगी सरकार का एक्शन मोड, उद्योगों पर होगी सख्त कार्रवाई, पराली जलाने पर बढ़ेगी निगरानी

लखनऊ: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर UP सरकार एक्शन मोड में आ गई है। CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में वायु गुणवत्ता सुधार के उपायों की समीक्षा हुई।

4 बड़े फैसले
1. प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर कार्रवाई
प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने वाली औद्योगिक इकाइयों की नियमित जांच होगी। मुख्य सचिव ने कहा – जो उद्योग वायु प्रदूषण फैला रहे हैं, उन पर नियमों के तहत सख्त कार्रवाई हो और उन्हें प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाना अनिवार्य किया जाए।

2. पराली जलाने पर रोक, निगरानी तेज
पराली प्रबंधन के लिए विशेष रणनीति। किसानों को जागरूक किया जाएगा, खेत स्तर पर निगरानी बढ़ेगी। बेलर और अन्य कृषि मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और लंबित टेंडर जल्द पूरे करने के निर्देश।

3. सड़कों की धूल और गड्ढों पर फोकस
रोड डस्ट रोकने और सड़क पुनर्निर्माण कार्य समय पर पूरे करने को कहा गया। PWD, नगर निकाय और शहरी विकास विभाग को समन्वय से काम करने और गड्ढों (Potholes) व क्षतिग्रस्त फुटपाथों की मरम्मत प्राथमिकता पर करने के निर्देश।

4. EV और निगरानी व्यवस्था मजबूत
ईवी सिटी बसों की खरीद तेज होगी। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग पॉइंट्स की जगहें चिन्हित होंगी। सभी विभाग नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे। पवन पोर्टल पर सही डेटा दर्ज करने, वाहनों की जांच में तेजी लाने के आदेश। जिन जिलों में प्रगति नहीं होगी, वहां अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।

इससे पहले अखिलेश यादव ने CM योगी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था – 'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान'।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User