धनराज के बाद अखिलेश देंगे दूसरा बड़ा सरप्राइज, राज्यसभा के लिए तीसरे उम्मीदवार की तैयारी, NDA के विधायकों पर नजर
धनराज परिमल नाथवानी को दूसरा उम्मीदवार बनाकर चौंकाने वाले अखिलेश यादव अब तीसरे उम्मीदवार के रूप में और बड़ा धमाका कर सकते हैं। चर्चा है कि 5-6 अक्टूबर को नामांकन हो सकता है। यह उम्मीदवार राजनीतिक होगा और NDA के सहयोगी दलों के विधायक भी SP को वोट कर सकते हैं।
लखनऊ। राज्यसभा में धनराज परिमल नाथवानी को दूसरा उम्मीदवार बनाकर सबको चौंकाने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव अभी एक और बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं। चर्चा है कि अखिलेश तीसरा उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं।
सूत्रों के मुताबिक यह उम्मीदवार राजनीतिक चेहरा होगा और धनराज से भी बड़ा सरप्राइज हो सकता है। सपा अपने बचे विधायकों के अलावा NDA के कुछ सहयोगी दलों के विधायकों के वोट पर नजर लगाए बैठी है।
बृजभूषण-अखिलेश की नजदीकियां बढ़ीं?
हाल में बृजभूषण शरण सिंह से सपा-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था - "अखिलेश के बिना सब सूना है।" वहीं अखिलेश ने भी कहा था - "बृजभूषण से हमारे अच्छे संबंध हैं।" सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी ने भी अखिलेश से मुलाकात की थी।
सूत्र कह रहे हैं कि वोटों का जुगाड़ होते ही 5 या 6 अक्टूबर को तीसरे प्रत्याशी का नामांकन हो सकता है।
मायावती का हमला
उधर बसपा प्रमुख मायावती ने सपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा का PDA और समाजवाद ढोंग है। बसपा गरीब कार्यकर्ताओं को मौका देती है, सपा परिवार और पूंजीपतियों को। सपा ने रामगोपाल यादव और उद्योगपति धनराज को उतारा है, तीसरा उम्मीदवार फेस सेविंग के लिए होगा।
मायावती ने दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और गरीब सवर्णों को सचेत रहने को कहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)