2027 से पहले अब्बास अंसारी का बड़ा बयान - बोले, चर्चा मेरी होती है जिनकी आवाम में पकड़ है, क्या छोड़ेंगे OP राजभर का साथ?
मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी ने 2027 विधानसभा चुनाव पर अटकलों के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी से मेरा नाम चर्चा में होना ही बड़ी बात है, चर्चा उसी की होती है जिसकी आवाम में पकड़ होती है। उन्होंने OP राजभर, BSP और SP को लेकर भी संकेत दिए।
मऊ। यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन बड़ा बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी है।
पत्रकारों से बातचीत में अब्बास ने कहा, "अभी से 2027 को लेकर मेरा नाम चर्चा में होना ही अपने आप में महत्वपूर्ण है। चर्चा उसी व्यक्ति की होती है जिसकी आवाम में पकड़ होती है। यही वजह है कि अलग-अलग दल चाहते हैं मैं उनके साथ रहूं। अंतिम फैसला मेरा और मेरी आवाम का होगा।"
'संविधान पर खतरा, सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ूंगा'
अब्बास ने कहा जो ताकतें संविधान, लोकतंत्र के लिए और सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ेंगी, मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा।
BSP से बातचीत से इनकार, OP राजभर पर बड़ा दावा
बसपा से चुनाव लड़ने की चर्चा पर बोले - "मायावती से कोई राजनीतिक बात नहीं हुई, व्यक्तिगत रिश्ते अच्छे हैं। बिना पुष्टि की खबर न चलाएं।"
ओमप्रकाश राजभर को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने सवाल दागा - "क्या राजभर INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं हो सकते?" उन्होंने कहा आचार संहिता से पहले बहुत कुछ हो सकता है, जैसे चिराग पासवान, नीतीश, नायडू ने किया।
उन्होंने दावा किया - "राजभर गरीबों और वंचितों की आवाज को प्राथमिकता देंगे तो BJP गठबंधन छोड़कर समाजवादी गठबंधन में आ सकते हैं।"
SP से टिकट फाइनल? अखिलेश से मुलाकात पर क्या बोले?
सपा से टिकट फाइनल होने की चर्चा पर अब्बास ने कहा - "लोगों का काम कहना है। किसी से मुलाकात को टिकट से जोड़ना सही नहीं।" अखिलेश यादव से मुलाकात पर उन्होंने दावा किया - "जब मैं वहां पहुंचा तो BJP के कई वरिष्ठ नेता भी वहां मौजूद थे। बंद कमरे में कुछ भी हो सकता है।" साफ है अब्बास ने न BSP, न SP, न ही राजभर को लेकर कोई अंतिम फैसला दिया, बस इशारों में 2027 से पहले बड़े खेल की ओर संकेत कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)