गोमतीनगर हिट एंड रन केस में सियासत तेज - अपर्णा यादव ने बताया लव जिहाद, SP बोली महिला आयोग उपाध्यक्ष को ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में जेनेश्वर मिश्र पार्क के सामने युवती को कार से टक्कर मारने का मामला सियासी हो गया है। पहले हिट एंड रन माना गया था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की। महिला आयोग उपाध्यक्ष और BJP नेता अपर्णा यादव ने इसे लव जिहाद बताया और दावा किया आरोपी शादी का दबाव बना रहा था, इनकार पर घटना की। इस पर सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा महिला आयोग उपाध्यक्ष को ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए, राजनीति के लिए समाज में विघटन न डालें, जांच से पहले टिप्पणी गैर-जिम्मेदाराना और हल्का बयान है, पहले पता कीजिए जांच कीजिए फिर बोलिए।
लखनऊ - गोमतीनगर विस्तार में युवती को कार से टक्कर मारने वाला मामला अब लव जिहाद की सियासत में उलझ गया है।
यह घटना जेनेश्वर मिश्र पार्क के सामने हुई थी, शुरू में हिट एंड रन केस माना गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ और सबूत जुटाना शुरू किया है।
महिला आयोग की उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने दावा किया यह लव जिहाद का मामला है। आरोपी युवती पर शादी का दबाव बना रहा था और इनकार करने पर उसने टक्कर मारी।
अपर्णा के बयान पर सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा - "महिला आयोग की उपाध्यक्ष को इस तरीके की भाषा नहीं बोलनी चाहिए। अपनी राजनीति के लिए समाज में विघटन डालने की कोशिश न कीजिए। पता कीजिए बात क्या है, जांच कीजिए, उसके बाद टिप्पणी करनी चाहिए। यह बहुत गैर-जिम्मेदाराना और हल्का बयान है।"
सपा का कहना है जांच पूरी होने से पहले अंतिम निष्कर्ष नहीं देना चाहिए। बयानबाजी के बाद मामला और गरमा गया है, अब पुलिस जांच के नतीजे अहम होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)