CEC ज्ञानेश कुमार का 2 दिन का लखनऊ दौरा, Gen-Z से सीधा संवाद, 500 BLO से मिलेंगे
UP विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार 24 अगस्त से 2 दिन के UP दौरे पर। प्रतिनिधिमंडल में मनीष गर्ग, आशीष गोयल, सीमा खन्ना शामिल। 24 अगस्त को कॉल्विन तालुकदार कॉलेज में छात्रों से संवाद और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ELC-ECINET क्षेत्रीय सम्मेलन, 25 अगस्त को 500 BLO के साथ चर्चा। ELC 2.0 लॉन्च पर फोकस।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग का प्रतिनिधिमंडल 24 अगस्त से 2 दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रहा है। फोकस – Gen-Z वोटरों को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ना।
प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग, DG मीडिया आशीष गोयल, DG IT सीमा खन्ना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
दो दिन का पूरा शेड्यूल
24 अगस्त – पहला दिन:
CEC ज्ञानेश कुमार ने खुद लखनऊ के कॉल्विन तालुकदार कॉलेज में शुरुआती पढ़ाई की है। सुबह उसी कॉलेज के अवध ऑडिटोरियम में छात्रों के साथ संवादात्मक सत्र होगा।
इसके बाद इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में चुनावी साक्षरता क्लब (ELC) और ECI Net पर एक दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि बनेंगे।
25 अगस्त – दूसरा दिन: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लखनऊ और आसपास के 500 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से सीधी बातचीत करेंगे, उनके अनुभव और सुझाव लेंगे। UP के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया – इस दौरे का मकसद जमीनी स्तर पर चुनावी प्रक्रिया को मजबूत करना और युवाओं में चुनावी साक्षरता बढ़ाना है।
ELC 2.0 क्या है?
आयोग ने SVEEP के तहत 2018 में चुनावी साक्षरता क्लब (ELC) शुरू किए थे। अब डिजिटल युग को देखते हुए इसे ELC 2.0 के रूप में बदला जा रहा है, ताकि स्कूल-कॉलेजों में क्लब सालभर सक्रिय रहें और डिजिटल रूप से सक्षम हों।
तीन चरणों में सम्मेलन
ELC और ECI Net सम्मेलन लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में तीन चरणों में होंगे। लखनऊ वाले पहले चरण में 20 जिलों – लखनऊ, शाहजहांपुर, अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, गोंडा, बहराइच, मैनपुरी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, प्रतापगढ़, हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, DIOS और मीडिया नोडल शामिल होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)