UP में सपा को बड़ा झटका, बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह 14 अक्टूबर को BJP में होंगे शामिल, स्मृति ईरानी रहेंगी मौजूद

अमेठी की गौरीगंज सदर सीट से सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने BJP में शामिल होने का ऐलान किया। 14 अक्टूबर 2026 सुबह 11 बजे अपने आवास 'मंगलम' पर BJP की सदस्यता लेंगे। जानकारी खुद X पर दी। इसी दिन अयोध्या के गोसाईगंज से अभय सिंह और जालौन के कालपी से विनोद चतुर्वेदी भी BJP ज्वाइन करेंगे। कार्यक्रम में स्मृति ईरानी मौजूद रहेंगी। 2024 में राज्यसभा चुनाव में BJP को वोट देने के बाद जून 2025 में सपा ने निष्कासित किया था।

Oct 08, 2026 - 18:19
0 2
UP में सपा को बड़ा झटका, बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह 14 अक्टूबर को BJP में होंगे शामिल, स्मृति ईरानी रहेंगी मौजूद

अमेठी। यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अमेठी की गौरीगंज सदर सीट से लगातार 3 बार के विधायक और सपा के बागी नेता राकेश प्रताप सिंह अब BJP में शामिल होने जा रहे हैं।

14 अक्टूबर को लेंगे सदस्यता

राकेश प्रताप सिंह ने खुद X पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "मेरे गौरीगंज के सम्मानित क्षेत्रवासियों, साथियों, शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ता बंधुओं मैं आगामी 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 बजे गौरीगंज स्थित अपने निजी आवास ‘मंगलम’ के प्रांगण में आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करूंगा।"

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि उस दिन कोई अन्य कार्यक्रम न रखें और मौजूद रहें।

3 बागी विधायक एक साथ होंगे BJP में

14 अक्टूबर को अमेठी में बड़ा कार्यक्रम होगा, जिसमें स्मृति ईरानी की मौजूदगी में तीन बागी विधायक BJP ज्वाइन करेंगे-
1. राकेश प्रताप सिंह - गौरीगंज, अमेठी
2. अभय सिंह - गोसाईगंज, अयोध्या  
3. विनोद चतुर्वेदी - कालपी, जालौन

क्यों हुए थे सपा से बाहर?

राकेश प्रताप ने 2021 में विधायक पद से इस्तीफा दिया था, फिर 2022 में सपा के टिकट पर जीते। फरवरी 2024 में यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP प्रत्याशी को वोट देने के बाद सपा से दूरी बढ़ी और जून 2025 में पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया। विधानसभा में उन्हें असंबद्ध घोषित किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User