मुरादाबाद में मुस्तफा मस्जिद पर बुलडोजर का खतरा - MDA के नोटिस के बाद भड़का विवाद, BKU टिकैत की एंट्री, दी चेतावनी

UP के मुरादाबाद में मुस्तफा मस्जिद विवाद गहरा गया है। MDA ने NH-9 के पास पाकबड़ा क्षेत्र में स्थित 40 साल पुरानी मस्जिद को अवैध निर्माण बताकर 21 अगस्त को नोटिस जारी किया था, 3 सितंबर तक जवाब मांगा गया था। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत की एंट्री हुई है। BKU नेता शुभम राठी ने मस्जिद कमेटी से मिलकर समर्थन दिया और MDA को चेतावनी दी कि कार्रवाई हुई तो अंजाम भुगतना होगा और प्राधिकरण में धरना देंगे। स्थानीय लोगों और SP सांसद भी विरोध में हैं, धर्म के आधार पर कार्रवाई का आरोप लगाया है।

Sep 13, 2026 - 18:14
0 1
मुरादाबाद में मुस्तफा मस्जिद पर बुलडोजर का खतरा - MDA के नोटिस के बाद भड़का विवाद, BKU टिकैत की एंट्री, दी चेतावनी

मुरादाबाद - NH-9 दिल्ली-लखनऊ हाईवे के पास पाकबड़ा थाना क्षेत्र की मुस्तफा मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन का खतरा मंडरा रहा है। सहारनपुर में मस्जिद पर कार्रवाई के बाद मुरादाबाद में भी विवाद गरमा गया है।

क्या है मामला?
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) ने TMU यूनिवर्सिटी से सटी मुस्तफा मस्जिद को 21 अगस्त को नोटिस दिया। नोटिस में बिना स्वीकृति और अवैध स्थान पर निर्माण का आरोप है और 3 सितंबर तक दस्तावेज पेश करने को कहा गया। नोटिस में पूछा गया है कि निर्माण ध्वस्त करने का आदेश क्यों न दिया जाए। समय सीमा खत्म होने के बाद कार्रवाई की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है मस्जिद करीब 40 साल पुरानी है।

BKU टिकैत की एंट्री
अब इस विवाद में भारतीय किसान यूनियन टिकैत कूद पड़ी है। BKU कार्यकर्ता मस्जिद पहुंचे, कमेटी से मिले और सहयोग का भरोसा दिया। वरिष्ठ नेता शुभम राठी ने MDA को चेतावनी दी - "मस्जिद पर कार्रवाई की तो अंजाम भुगतना होगा।" BKU ने प्राधिकरण में धरना देने का ऐलान भी किया है।

शुभम राठी ने कहा - कार्रवाई से पहले पक्ष रखने का मौका मिलना चाहिए। आसपास की जमीन प्राइवेट है तो मस्जिद की जमीन सरकारी कैसे हो गई? धर्म के आधार पर कार्रवाई हो रही है।

SP सांसद भी नोटिस के विरोध में उतर आए हैं। अब सबकी नजर MDA के अगले कदम पर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User