BSP से निकाले गए आकाश आनंद को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- तुम लेकर आओगे तो जरूर लेंगे, SP प्रवक्ता ने भी दिया न्योता

बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद और उनके ससुर सिद्धार्थ सिंह को पार्टी से निकाल दिया है और छोटे भाई ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से पूछा गया कि क्या आकाश आनंद को सपा में लेंगे, तो उन्होंने कहा अगर तुम लेकर आओगे तो जरूर ले लेंगे। सपा प्रवक्ता आशुतोष ने भी कहा विचारधारा मिले तो स्वागत है। आकाश आनंद ने X बायो बदलकर BSP सपोर्टर लिखा है।

Sep 10, 2026 - 18:43
0 1
BSP से निकाले गए आकाश आनंद को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- तुम लेकर आओगे तो जरूर लेंगे, SP प्रवक्ता ने भी दिया न्योता

लखनऊ - यूपी की राजनीति में बसपा से निकाले गए आकाश आनंद को लेकर हलचल तेज है।

मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद और उनके ससुर सिद्धार्थ सिंह को बहुजन समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से पूरी तरह मुक्त कर दिया है। मायावती ने कहा था कि सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास का ऐलान देर से उठाया गया कदम है, अगर पहले उठाते तो आकाश को विपरीत परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता। इसके बाद मायावती ने आकाश के छोटे भाई ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

इसी बीच एक कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सवाल हुआ कि क्या आकाश आनंद सपा में आना चाहें तो लेंगे? अखिलेश ने मुस्कुराते हुए कहा, "अगर तुम लेकर आओगे तो जरूर ले लेंगे, उनसे बातचीत करेंगे।"

सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने भी कहा कि अगर वे बाबा साहेब के विचार और समाजवादी नीति पर आना चाहते हैं तो स्वागत है। हम सिर्फ बात नहीं, जमीन पर काम कर रहे हैं। नीतियां अलग होंगी तो दरवाजे बंद हैं।

निकाले जाने के बाद आकाश आनंद ने अभी कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने अपने X हैंडल का बायो बदल दिया है। अब उसमें "पार्टी सपोर्टर BSP और यंग सपोर्टर बाबा साहेब विजन" लिखा है। सियासी गलियारों में उनके दूसरी पार्टी में जाने की अटकलें तेज हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User