दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा - 5 मंजिला इमारत गिरने का केस हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर होगा, 7 की मौत के बाद एक्शन तेज

दिल्ली के सत्य निकेतन में 6 सितंबर को 5 मंजिला इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। गुरुवार को जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने कहा कि वह केस को दिल्ली हाईकोर्ट से अपने पास ट्रांसफर कर सकती है और लैंड यूज पर फोकस रखना चाहती है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ग्राउंड फ्लोर पर दुकान के लिए दीवार तोड़ी गई थी। MCD ने 12 जोन में अवैध निर्माण पर तोड़फोड़ तेज कर दी है।

Sep 10, 2026 - 18:40
0 1
 दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा - 5 मंजिला इमारत गिरने का केस हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर होगा, 7 की मौत के बाद एक्शन तेज

नई दिल्ली - सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। 10 सितंबर को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस केस को दिल्ली हाईकोर्ट से अपने पास ट्रांसफर कर सकता है।

जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने कहा कि हम पूरे देश को लेकर चिंतित हैं, 2 महीने बाद आप समझेंगे हम क्या करना चाहते हैं। कोर्ट का फोकस लैंड यूज और दिल्ली-NCR में रिहायशी इलाकों के कमर्शियल इस्तेमाल पर रहेगा। कोर्ट ने कहा कि रिहायशी इलाकों में ऐसी गतिविधियां नहीं होनी चाहिए जो लोगों का चलना-फिरना और बच्चों का खेलना भी मुश्किल कर दे।

कैसे गिरा था मकान?
साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन में 6 सितंबर को यह हादसा हुआ था, जिसमें 7 लोगों की मौत और 5 घायल हुए थे। पुलिस ने मकान मालकिन 75 साल की उर्मिला गुप्ता, उनके पति 81 साल के रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी हरिराम गुप्ता और बेटे महेश गुप्ता (52) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि ग्राउंड फ्लोर पर दुकान बनाने के लिए दीवार तोड़ी गई थी, जिसके बाद पूरी इमारत ढह गई।

हादसे के बाद MCD ने 12 जोन में खतरनाक इमारतों और अवैध निर्माण पर कार्रवाई तेज कर दी है। विश्वास नगर, मुखर्जी नगर, जामिया नगर, शाहीन बाग, तिलक नगर, करमपुरा, करोल बाग और चांदनी चौक समेत कई इलाकों में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User