मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला - 7 हाई-डेंसिटी रेल कॉरिडोर होंगे 4 लेन, 656 KM नेटवर्क बढ़ेगा, 56 लाख लोगों को फायदा

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 7 रेलवे प्रोजेक्ट को 4 लेन करने की मंजूरी दी है। कोलकाता-दिल्ली, दिल्ली-मुंबई, मुंबई-चेन्नई, चेन्नई-कोलकाता जैसे गोल्डन क्वाड्रिलेटरल रूट के साथ बिलासपुर-कटनी कॉरिडोर शामिल है। खड़गपुर से झारसुगुड़ा तक 367 KM की चौथी लाइन पर 6528 करोड़ खर्च होंगे। 5 राज्यों के 14 जिलों में नेटवर्क 656 KM बढ़ेगा।

Sep 09, 2026 - 17:51
0 1
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला - 7 हाई-डेंसिटी रेल कॉरिडोर होंगे 4 लेन, 656 KM नेटवर्क बढ़ेगा, 56 लाख लोगों को फायदा

नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में रेलवे के कायाकल्प से जुड़े 7 बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी।

मंत्री ने बताया कि सरकार ने 7 हाई-डेंसिटी नेटवर्क को 4 लेन और 4 ट्रैक में बदलने का फैसला किया है। इसमें दिल्ली-मुंबई, मुंबई-चेन्नई, चेन्नई-कोलकाता, कोलकाता-दिल्ली यानी पूरा गोल्डन क्वाड्रिलेटरल, उसके दो डायगोनल दिल्ली-चेन्नई और मुंबई-कोलकाता के साथ दिल्ली-गुवाहाटी रूट शामिल हैं।

इनमें से दो प्रोजेक्ट को तत्काल मंजूरी मिली है -
1.  मुंबई-हावड़ा रूट पर खड़गपुर से झारसुगुड़ा तक 367 KM की चौथी लाइन, लागत 6528 करोड़ रुपये
2.  अरक्कोणम से रेनिगुंटा तक 77 KM की तीसरी और चौथी लाइन, लागत 1936 करोड़ रुपये

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 11,000 KM के हाई-डेंसिटी कॉरिडोर पर देश का 40% रेल ट्रैफिक चलता है। इसमें से 2000 KM पर 4 लेन का काम पूरा हो चुका है, 5000 KM पर काम चल रहा है और बाकी 4000 KM के लिए DPR तैयार हो रही है।

छत्तीसगढ़ पर फोकस करते हुए उन्होंने कहा कि बिलासपुर से पेंड्रा और पेंड्रा से कटनी तक पूरे सेक्शन को 4 लेन किया जा रहा है, जहां पिछले 50-60 सालों से नेटवर्क नहीं बढ़ा था।

इन प्रोजेक्ट से पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में 656 KM रेल नेटवर्क बढ़ेगा। इससे 4790 गांवों के 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। साथ ही तारातारिणी मंदिर, जगन्नाथ मंदिर झारसुगुड़ा, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, अमरकंटक और रतनपुर महामाया मंदिर जैसे पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User