सोशल मीडिया पर छाया 1980s Retro AI Trend, राहुल गांधी से किरेन रिजिजू तक ने दिखाया 40 साल पुराना अवतार

इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 1980s Retro Trend वायरल हो रहा है। लोग AI टूल से अपनी आज की फोटो को 80 के दशक के लुक में बदल रहे हैं। राहुल गांधी, किरेन रिजिजू, हिमंत बिस्वा सरमा और कुमार विश्वास समेत कई बड़े नेताओं ने भी अपना रेट्रो अवतार शेयर किया है, जिससे यह ट्रेंड और तेजी से फैल रहा है।

Sep 09, 2026 - 17:54
0 1
सोशल मीडिया पर छाया 1980s Retro AI Trend, राहुल गांधी से किरेन रिजिजू तक ने दिखाया 40 साल पुराना अवतार
सोशल मीडिया पर छाया 1980s Retro AI Trend, राहुल गांधी से किरेन रिजिजू तक ने दिखाया 40 साल पुराना अवतार
सोशल मीडिया पर छाया 1980s Retro AI Trend, राहुल गांधी से किरेन रिजिजू तक ने दिखाया 40 साल पुराना अवतार
सोशल मीडिया पर छाया 1980s Retro AI Trend, राहुल गांधी से किरेन रिजिजू तक ने दिखाया 40 साल पुराना अवतार
सोशल मीडिया पर छाया 1980s Retro AI Trend, राहुल गांधी से किरेन रिजिजू तक ने दिखाया 40 साल पुराना अवतार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड लोगों को 40 साल पीछे ले गया है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 1980s Retro Trend तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें यूजर्स अपनी मौजूदा तस्वीर को AI की मदद से 80 के दशक के अंदाज में बदल रहे हैं।

AI से बनी इन तस्वीरों में पुराने जमाने के कपड़े, बड़े बाल, विंटेज कैमरा क्वालिटी और बैकग्राउंड देखने को मिल रहा है। कई फोटो ऐसी लग रही हैं जैसे 80 की किसी फिल्म का पोस्टर हो, तो कई फोटो पुराने शादी या कॉलेज एल्बम जैसी दिख रही हैं।

क्या है ये ट्रेंड?
ये एक AI फोटो चैलेंज है। यूजर अपनी फोटो किसी AI टूल को देता है और उसे 1980s के फैशन और माहौल में बदलने को कहता है। टूल कपड़े, हेयरस्टाइल और रंगों को बदलकर तस्वीर को बिल्कुल पुरानी बना देता है।

नेता भी हुए ट्रेंड में शामिल
यह क्रेज सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और कवि कुमार विश्वास ने भी अपना 80s लुक शेयर किया है। इन तस्वीरों के बाद ट्रेंड को और ज्यादा चर्चा मिल गई है।

यूजर्स इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई लिख रहा है "भाई समय पीछे कैसे चला गया", तो कोई कह रहा है कि AI ने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। कई लोग अपने दोस्तों को टैग कर खुद भी ये ट्रेंड ट्राई कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User