शराबबंदी पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान - बिहार में नहीं हटेगी शराबबंदी, बोले- आधी आबादी खुश, अपराध में आई कमी
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ABP न्यूज को दिए इंटरव्यू में साफ कर दिया कि राज्य में शराबबंदी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि शराबबंदी से आधी आबादी खुश है और अपराध घटा है। सीएम ने दावा किया कि मार्च तक बिहार में अपराध 25-30% तक कम हो जाएगा और 10,000 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती से छात्राओं की सुरक्षा बढ़ेगी।
पटना - बिहार में शराबबंदी हटेगी या नहीं, इस पर चल रही अटकलों पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्ण विराम लगा दिया है।
एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में सीएम सम्राट चौधरी ने दो टूक कहा कि बिहार में शराबबंदी नहीं हटाई जाएगी।
सीएम ने कहा, "शराबबंदी के बाद से एक तरफ हमारी आधी आबादी यानी महिलाएं खुश हैं, तो दूसरी तरफ अपराध में भी गिरावट आई है।"
उन्होंने कहा कि बिहार आज सुशासन का प्रतीक बन चुका है। नीतीश जी ने जो व्यवस्था बनाई थी, उसे हमने और टाइट किया है। हमारा स्पष्ट मानना है कि बिहार को सुशासन के साथ मजबूती से खड़ा करना है।
अपराध पर बड़ा दावा करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा, "आप मार्च में हमसे मिलेंगी तो बिहार में 25 से 30 प्रतिशत तक अपराध घटा हुआ मिलेगा।"
इसके दो कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि पहला लोग रोजगार की तरफ बढ़ रहे हैं और दूसरा सुशासन स्थापित हो रहा है।
महिला सुरक्षा पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे बिहार के स्कूल-कॉलेजों में लगभग 10,000 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिन्हें पुलिस दीदी कहा जा रहा है। इनकी तैनाती इसलिए की गई है ताकि छोटे-छोटे अपराधों से छात्र-छात्राओं को बचाया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)