PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर बीजेपी के दावों पर RJD का पलटवार, मनोज झा बोले - चिराग बुझे हैं, पहले अंदर का दीया जलाओ
पीएम मोदी के CM और PM के तौर पर 25 साल पूरे होने पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपलब्धियां गिनाईं और 25 करोड़ गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा किया। इस पर RJD सांसद मनोज झा ने पलटवार करते हुए आर्थिक असमानता, संपत्ति के संकेंद्रण और 2013 vs आज की स्थिति पर सवाल उठाए।
नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर 25 साल पूरे होने के अवसर पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
नितिन नवीन ने कहा कि जब मोदी ने सत्ता संभाली थी तब देश निराशा के दौर में था। उनके नेतृत्व में युवाओं को उस माहौल से बाहर निकाला गया और अर्थव्यवस्था ने तेजी से ग्रोथ की। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार में 25 करोड़ गरीब परिवार गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
बीजेपी के इन दावों पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने तीखा हमला बोला है।
मनोज झा ने कहा कि समझ नहीं आता बीजेपी नेता किस दुनिया से आंकड़े लाते हैं। संविधान के नीति-निर्देशक तत्वों के अनुच्छेद 39 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि आय की असमानता और संपत्ति का केंद्रीकरण 2013 में कितना था और आज कितना है। सिर्फ GDP ग्रोथ से अर्थव्यवस्था नहीं आंकी जा सकती।
बीजेपी के जश्न पर तंज कसते हुए मनोज झा ने कहा कि देश में कई घरों के चिराग बुझे हुए हैं, कई राज्य आपदा झेल रहे हैं। ऐसे समय में जश्न नहीं, लोगों की परेशानी पर ध्यान देना चाहिए। अगर दीया जलाना ही है तो पहले अंदर का दीया जलाएं, क्योंकि ज्ञान की सबसे ज्यादा जरूरत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)