बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर करने की मांग, जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने CM सम्राट से की अपील

राजधानी पटना से सटे बख्तियारपुर का नाम बदलने की चर्चा तेज है। बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी से अपील की है कि बख्तियारपुर का नाम बदलकर 'नीतीशपुर' रखा जाए। उन्होंने कहा कि यह महान जननेता नीतीश कुमार की जन्मभूमि है। वहीं 4 साल पहले नीतीश कुमार खुद इस प्रस्ताव को फालतू बात बता चुके हैं।

Sep 09, 2026 - 17:35
0 2
 बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर करने की मांग, जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने CM सम्राट से की अपील

पटना - राजधानी पटना से सटे बख्तियारपुर शहर का नाम बदलने की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। सालों से चल रही इस मांग पर अब तैयारी पूरी होने की खबर है। इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर' करने की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और मंत्री संतोष सुमन ने बुधवार को X पर पोस्ट कर यह प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि बख्तियारपुर सिर्फ एक भौगोलिक पहचान नहीं है, बल्कि यह बिहार के महान जननेता नीतीश कुमार की जन्मभूमि है।

संतोष सुमन ने लिखा कि नीतीश कुमार ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में बिहार की राजनीति और सुशासन को नई दिशा दी है। उनकी जीवन-यात्रा और संघर्ष इसी मिट्टी से जुड़ा है। ऐसे में उनकी जन्मभूमि को उनके नाम से सम्मानित करना सिर्फ नाम बदलना नहीं, बल्कि उस मिट्टी के गौरव और जनभावनाओं का सम्मान होगा।

उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी से ANI पॉडकास्ट में हुई चर्चा का हवाला देते हुए अपील की कि जिस धरती ने बिहार को नीतीश कुमार जैसा नेता दिया, उसकी पहचान भी उनके नाम से होनी चाहिए।

गौरतलब है कि जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, तब 4 साल पहले उनसे इसी बारे में सवाल पूछा गया था। तब उन्होंने इसे खारिज करते हुए कहा था, "क्या फालतू बात है... बख्तियारपुर का नाम क्यों बदलेगा... मेरा जन्म स्थान बख्तियारपुर है..."

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User