पटना में गंगा-पुनपुन का कहर, दीदारगंज-फतुहा में शोरूम में डूबे सैकड़ों नए ट्रैक्टर, ड्रोन में दिखी तबाही

पटना में गंगा और पुनपुन नदी उफान पर हैं। दीदारगंज के रायबाग और फतुहा में ट्रैक्टर शोरूम के यार्ड में पानी घुसने से सैकड़ों नए ट्रैक्टर डूब गए हैं। ड्रोन तस्वीरों में तबाही का मंजर साफ दिख रहा है। वहीं सुल्तानगंज में गंगा ने 2021 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, 13 जिलों में 34 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

Sep 08, 2026 - 17:50
0 3
 पटना में गंगा-पुनपुन का कहर, दीदारगंज-फतुहा में शोरूम में डूबे सैकड़ों नए ट्रैक्टर, ड्रोन में दिखी तबाही

पटना - राजधानी पटना में बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। गंगा और पुनपुन नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। सबसे चौंकाने वाली तस्वीरें दीदारगंज के रायबाग और फतुहा से आई हैं, जहां एक ट्रैक्टर शोरूम का पूरा यार्ड और वेयरहाउस पानी में डूब गया है।

बताया जा रहा है कि पुनपुन का पानी इतनी तेजी से अंदर आया कि कर्मचारियों को ट्रैक्टर हटाने का मौका तक नहीं मिला। ड्रोन से ली गई तस्वीरों में सैकड़ों चमचमाते नए ट्रैक्टर पानी में डूबे नजर आ रहे हैं। हालात बिगड़ते देख कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई और शोरूम को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में अलर्ट जारी किया है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की जा रही है।

इधर भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा ने 2021 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार सुबह 8 बजे यहां जलस्तर 36.80 मीटर दर्ज किया गया, जो 17 अगस्त 2021 के 36.75 मीटर के हाईएस्ट फ्लड लेवल से ज्यादा है।

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बिहार के 13 जिलों - पटना, भागलपुर, वैशाली, सारण, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर समेत 79 प्रखंडों की 480 पंचायतों में 34.31 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, बागमती और घाघरा सभी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर में अब तक सामान्य से 31% ज्यादा बारिश हो चुकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User