बिहार कांग्रेस में घमासान - 29 नेताओं को शो-कॉज नोटिस, दिल्ली में नेतृत्व के खिलाफ धरना पड़ा भारी, 72 घंटे में मांगा जवाब

बिहार कांग्रेस में अनुशासन समिति ने 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 8 सितंबर 2026 को दिल्ली में AICC के पास बिहार नेतृत्व के खिलाफ धरना-प्रदर्शन में शामिल होने पर कार्रवाई हुई है। अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने 10 सितंबर को नोटिस भेजकर 72 घंटे में लिखित स्पष्टीकरण मांगा है, नहीं तो एकतरफा कार्रवाई होगी। नोटिस पाने वालों में पूर्व विधायक अनिल सिंह, पूनम देवी और कई पूर्व जिलाध्यक्ष शामिल हैं।

Sep 10, 2026 - 18:34
0 1
बिहार कांग्रेस में घमासान - 29 नेताओं को शो-कॉज नोटिस, दिल्ली में नेतृत्व के खिलाफ धरना पड़ा भारी, 72 घंटे में मांगा जवाब

पटना - बिहार कांग्रेस में गुरुवार को बड़ा एक्शन हुआ है। प्रदेश अनुशासन समिति ने 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

यह कार्रवाई 8 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में AICC कार्यालय के पास बिहार प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ आयोजित धरना-प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी को लेकर की गई है।

अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव की ओर से 10 सितंबर को जारी नोटिस में कहा गया है कि नेताओं का यह कदम पार्टी नीति और अनुशासन का उल्लंघन है और घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

सभी नेताओं को नोटिस मिलने के 72 घंटे के अंदर लिखित में जवाब देना होगा कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। समय पर जवाब न मिलने या असंतोषजनक जवाब मिलने पर समिति एकतरफा कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगी।

किन्हें मिला नोटिस?
जिन नेताओं से जवाब मांगा गया है उनमें पूर्व विधायक अनिल सिंह, पूर्व विधायक पूनम देवी, पश्चिमी चंपारण के पूर्व जिलाध्यक्ष भारत भूषण दुबे, औरंगाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, मधेपुरा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र यादव और सीवान के पूर्व जिलाध्यक्ष विधु शेखर पांडेय समेत 29 नाम शामिल हैं। नोटिस के बाद पार्टी में हड़कंप मचा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User